फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   डीयू मेें यूजी कोर्सेज में आवेदन करने का बना रिकॉर्ड

डीयू मेें यूजी कोर्सेज में आवेदन करने का बना रिकॉर्ड

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जारी ऑनलाइन आवेदन की रेस समाप्त हो गई। डीयू में स्नातक पाठ्यक्रमों की लगभग 71 हजार सीटों के लिए लगभग ढ़ाई महीने चली दिन चली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत रात आठ बजे तक कुल 5, 62, 854 पंजीकरण हुए। जिसमें फीस केसाथ कुल 3,52, 839 आवेदन जमा हुए। इस तरह से इस बार आवेदन करने का एक रिकॉर्ड बना है।
विज्ञापन
बीते साल 3, 66, 889 पंजीकरण हुए थे, जिसमें फीस केसाथ कुल 2, 56, 868 आवेदन जमा हुए थे। कोरोना महामारी केकारण इस बार आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 20 जून से हुई थी। उसकेबाद से लगातार आवेदन करने की तिथि को बढ़ाया गया।
विज्ञापन
शुरुआत में ईसीए कोटे के तहत आवेदन नहीं हो रहे थे लेकिन इस कोटे बहाली के बाद एक अगस्त से अन्य छात्रों को भी आवेदन करने की छूट मिली जिसकेआधार पर छात्रों ने 31 अगस्त तक आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया के तहत सर्वाधिक आवेदन अनारक्षित श्रेणी केतहत किए गए हैं। वहीं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में दिल्ली केआवेदक आवेदन करने में सबसे आगे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल पंजीकरण: 5,62, 854 आवेदन शुल्क केसाथ फॉर्म जमा 3, 52, 839 अनारक्षित वर्ग के आवेदन 2, 22, 210 ओबीसी वर्ग केआवेदन 69, 595 एससी वर्ग केआवेदन 42, 259 एसटी वर्ग केआवेदन 8,614 ईडब्लयूएस वर्ग के आवेदन 10, 161
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed