{"_id":"6352b8e700da3e471c7fe7c4","slug":"neighbor-shot-on-suspicion-of-witchcraft-police-arrested-accused-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: जादू-टोना के शक में पड़ोसी को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: जादू-टोना के शक में पड़ोसी को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
Fri, 21 Oct 2022 08:51 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 21 Oct 2022 08:51 PM IST
सार
पुलिस को एप ब्लॉक सैनी एंक्लेव विकास नगर में एक शख्स को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची उसके परिवार वाले घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती करा चुके थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के रणहौला इलाके में पार्किंग विवाद के बाद काला जादू करने के शक में एक युवक ने पड़ोसी को गोली मार दी। गोली सिर में लगी है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के पास से पिस्टल, कारतूस और घटना के दिन पहने कपड़े को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
17 अक्तूबर की शाम पुलिस को एप ब्लॉक सैनी एंक्लेव विकास नगर में एक शख्स को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची उसके परिवार वाले घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। अस्पताल पहुंचने पर पीड़ित की पहचान विकास नगर निवासी शेर सिंह (42) के रूप में हुई। पीड़ित ने पड़ोस में रहने वाले आशीष पर गोली मारने का आरोप लगाया।
विज्ञापन