{"_id":"6a649665529da1160e0fdc0b","slug":"ndmc-removed-27-metric-tonnes-of-mixed-waste-from-the-jantar-mantar-protest-site-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"CJP Protest: जंतर-मंतर पर बढ़ा कचरे का बोझ, एक दिन में हटाया गया 27 टन मिश्रित कचरा; 24 घंटे चला सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CJP Protest: जंतर-मंतर पर बढ़ा कचरे का बोझ, एक दिन में हटाया गया 27 टन मिश्रित कचरा; 24 घंटे चला सफाई अभियान
Sat, 25 Jul 2026 04:35 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 25 Jul 2026 04:35 PM IST
सार
एनडीएमसी ने जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल और आसपास से एक दिन में 27 मीट्रिक टन मिश्रित कचरा हटाया, जो एक दिन पहले 15 टन था। बढ़ते कचरे को देखते हुए 24 घंटे सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त सफाईकर्मी, ट्रक और मशीनी उपकरण तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर बढ़ा कचरे का बोझ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने बताया कि जंतर-मंतर स्थित प्रदर्शन स्थल और आसपास के इलाकों से 24 जुलाई को करीब 27 मीट्रिक टन मिश्रित कचरा हटाया गया। इससे एक दिन पहले आधी रात से अब तक लगभग 15 मीट्रिक टन कचरा हटाया गया था।
अधिकारियों के अनुसार, कचरे की बढ़ती मात्रा को देखते हुए प्रदर्शन स्थल और उसके आसपास सफाईकर्मियों, वाहनों और मशीनी सफाई उपकरणों की चौबीसों घंटे तैनाती की गई है। एनडीएमसी के मुताबिक, सुबह की पाली में 50 सफाईकर्मी और शाम की पाली में 20 सफाईकर्मी तैनात किए गए हैं, जबकि रात की पाली के लिए अलग टीम लगाई जाएगी। इसके अलावा सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अतिरिक्त कर्मचारियों और मशीनों को भी निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) मलबा, पत्थर और अन्य ठोस अपशिष्ट हटाने के लिए लगाया गया है।
नगर निकाय ने बताया कि शुक्रवार को निर्माण मलबे, पत्थरों और अन्य ठोस कचरे से भरे तीन टिपर भी हटाए गए। लगातार कचरा संग्रहण और मशीनी सफाई के लिए चार ट्रक, 10 ऑटो-टिपर और छह 'गॉबलर' मशीनें तैनात की गई हैं। सफाई अभियान टॉल्स्टॉय मार्ग, जंतर-मंतर रोड, जय सिंह रोड, संसद मार्ग और कनॉट प्लेस के इनर व आउटर सर्किल तक चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि सफाईकर्मी प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लगातार संपर्क में हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत कचरा उठाने का काम कर रहे हैं। एनडीएमसी के अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शन स्थल और उसके आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए यह चौबीसों घंटे चलने वाला सफाई अभियान आगे भी जारी रहेगा।