फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   NDMC budget: no new tax, emphasis on education and infrastructure

एनडीएमसी बजट : कोई नया कर नहीं, शिक्षा व बुनियादी ढांचे पर जोर

Thu, 14 Jan 2021 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
NDMC budget: no new tax, emphasis on education and infrastructure
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 172.47 करोड़ रुपये का सरप्लस बजट पेश किया है। बजट में कोई नया कर लगाने की घोषणा नहीं की गई है। वहीं, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया है।
विज्ञापन

एनडीएमसी अध्यक्ष धर्मेंद्र ने बजट पेश करते हुए कहा कि एनडीएमसी ने इस बार कोई भी नया कर लगाने का निर्णय नहीं लिया है। वहीं, आगामी वित्तीय वर्ष में बिना बाधा के पावर सप्लाई के साथ अन्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि महामारी के दौर में बजट को अबाधित, स्मार्ट और मजबूत बनाया गया है जिससे जन सेवाओं को जारी रखा जा सके।
विज्ञापन

----
4299 करोड़ की आय पर 4126 करोड़ रुपये का खर्च:
बजट अनुमान 2021- 22 की कुल प्राप्ति 4299 करोड़ है, जबकि 2020-21 का संशोधित अनुमान 3645. 25 करोड़ रखा गया है। बजट अनुमान 2021- 22 में राजस्व प्राप्तियां 3590. 81 करोड़ है, जबकि 2020- 21 में संशोधित अनुमान 3143. 25 करोड़ है। वर्ष 2021-22 के बजट अनुमान में पूंजीगत प्राप्ति 708. 19 करोड़ है जबकि वर्ष 2020- 21 के संशोधित अनुमान में 502 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ 2021- 22 की कुल व्यय 4126.53 करोड़ रुपये है, जबकि 2020-21 का संशोधित अनुमान 3509. 07 करोड़ रखा गया है। वर्ष 2019-20 में कुल वास्तविक व्यय 3687.97 करोड़ थी। बजट अनुमान 2021- 22 में राजस्व व्यय 3473.29 करोड़ है जबकि 2020-21 में संशोधित अनुमान 3087. 82 करोड़ है। 2019-20 में वास्तविक व्यय 3246.75 करोड़ है। वर्ष 2021-22 के बजट अनुमान में पूंजीगत व्यय 653.25 करोड़ है।
--------------------
इटिग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर
इस परियोजना के अगले चरण में संपत्ति कर, संपदा प्रबंधन, कार्यशाला प्रबंधन तथा संपत्ति प्रबंधन पर चार महत्वपूर्ण मॉड्यूल को शामिल किया गया है। पहले दो नागरिकों को व्यापार करने में मदद करेंगे, वहीं अन्य दो पालिका परिषद में दक्षता तथा जवाबदेही बनाएंगे।
---------------------------
केजी मार्ग व बाराखंबा रोड के लिए तैयार की जाएगी विकास योजना
एनडीएमसी ने बजट में केजी मार्ग व बाराखंबा रोड पर विकास कार्य के लिए योजना का भी प्रस्ताव दिया है। वहीं, मंडी हाउस सर्कल पर भी विकास कार्य योजना तैयार की गई है। इसे वर्ष 2021- 22 में शुरू किया जाएगा।
--------------------------
थर्ड जेंडर के लिए शौचालय का निर्माण
पालिका परिषद ने थर्ड जेंडर के लिए परिषद क्षेत्र में कुछ स्थानों की पहचान की है। इन जगहों पर भी शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इससे पहले पीटीआई क्लब के निकट शास्त्री भवन की तरफ एक शौचालय का निर्माण किया गया है। वहीं, महिलाओं के लिए स्टैंडर्ड पब्लिक टॉयलेट, वर्षा जल संचयन किट, स्मार्ट फव्वारें व सीवर ट्रीटमेंट प्लांट आदि को भी बजट में शामिल किया गया है।
--------------------------------
गोल चौराहों का किया जाएगा सुंदरीकरण
बजट में पालिका परिषद क्षेत्र के गोल चौराहों का उपयोग थीम आधारित सार्वजनिक कला और मूर्तियों के प्रदर्शन के लिए आर्ट विद हार्ट के माध्यम से करने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, शहर को साइकिल सुविधा के रूप में बनाने के लिए भी पहल जारी रखने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके लिए सुरक्षित साइकिल चलाने के लिए अधिक मार्गों की पहचान की है। वहीं, महाराजा रणजीति सिंह फ्लाईओवर की भी मरम्मत की जाएगी।
-------------------------
पब्लिक चार्जिंग स्टेशन को बढ़ावा
एनडीएमसी ने अपने बजट में पब्लिक चार्जिंग स्टेशन को भी बढ़ावा दिया है। चार्जिंग स्टेशन हेतु 100 स्थलों में से प्रथम चरण के अंतर्गत 55 पहले ही स्थापित कर दिए गए हैं। दूसरे चरण में 45 में से 17 व नौ स्थलों में स्थापना कार्य पूरा हो गया है। वहीं, पीक लोड मात्रा पावर फैक्टर में सुधार पूरा करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पांच मेगावाट क्षमता का बैटरी बैंक स्थापित करने का भी प्रस्ताव दिया गया है। परिषद ने 25 इमारतों की रिस्क बिल्डिंग के रूप में पहचान की है। 15 इमारतों का स्ट्रक्चर ऑडिट भी किया गया है।
------------------------
शिक्षा के साथ खेलकूद पर भी जोर
एनडीएमसी ने बजट में शिक्षा के साथ खेलकूद पर भी जोर रखा है। इसके लिए पालिका परिषद स्कूलों में बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए 11 स्कूलों पर विचार किया गया है। इनमें बास्केटबॉल, वॉलीबॉल तथा अन्य खेलकूद कोर्ट को तैयार किया जाएगा। इसमें से आठ स्कूलों में कार्य भी पूरा हो गया है।

लोधी रोड केंपस का नवयुग गर्ल्स इंटरनेशनल स्कूल तथा नई दिल्ली नगरपालिका परिषद बॉयज इंटरनेशनल स्कूल को वर्ल्ड क्लास स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षक संसाधन केंद्र विकसित करने का भी प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विद्यालय में साइंस पार्क की स्थापना करने का भी प्रस्ताव है जहां बच्चों को विभिन्न प्रकार के उपकरण प्रयोग के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, कर्मचारियों को तेज और निर्बाध मानव संपर्क के लिए डेस्कटॉप व मोबाइल आधारित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सरंचना स्थापित की जाएगी। इसे पालिका दृश्य नाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed