Delhi: 'मेरा नाम गोपाल है, मैं कंस की औलादों से डरने वाला नहीं', आप नेता का भाजपा पर हमला
दिल्ली पुलिस ने थाने में लेकर जाकर कहा कि क्यों इतने ताकतवर लोगों से लड़ रहे हो? ये सारी चीजें छोड़ दो। वह पाटीदार समाज के लिए बेईमानों से लड़ाई लड़ रहे है। ये उनको गोली मार दें या फांसी पर चढ़ा दें वह डरने वाले नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने आरोप लगाया कि भाजपा पाटीदारों से नफरत करती है। इस वजह से उन्हें गुजरात से बाहर बुलाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने पाटीदार युवाओं पर गोलियां चलवाकर 14 की हत्या और हजारों युवाओं को जेल में बंद किया था। गुजरात चुनाव में पाटीदार समाज भाजपा के खिलाफ और आप के समर्थन में खड़ा हो चुका है। इस कारण उन्हें फर्जी मामलों में फंसाया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस ने उनको थाने में लेकर जाकर कहा कि क्यों इतने ताक़तवर लोगों से लड़ रहे हो? ये सारी चीजें छोड़ दो। वह पाटीदार समाज के लिए बेईमानों से लड़ाई लड़ रहे है। ये उनको गोली मार दें या फांसी पर चढ़ा दें, वह डरने वाले नहीं है। देश में अलोकतांत्रिक काम हो रहा है, जिसे रोकने की हम लड़ाई लड़ रहे है। उनका नाम गोपाल है और वह कंस की औलादों से डरने वाले नहीं हैं। वह सरदार पटेल के वंशज है।
उन्होंने कहा कि वह महिलाओं का सम्मान करते है। इस कारण वह राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने अपना पक्ष रखने के लिए आए। मगर आयोग के कार्यालय में पहले मेरे वकील को रोक दिया गया। उनको कहा गया कि आयोग का नियम है कि वकील किसी के साथ नहीं आ सकता है। हमने कहा कि संविधान के अनुसार सबको कानूनी सलाह लेने का अधिकार है, मगर बात नहीं सुनी गई। इसके बाद आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि तुम बहुत ही बदतमीज हो, तुम्हारी औकात क्या है। वह यह सुनकर दंग रह गए कि यह किस तरह की जांच है। उनको धमकी दी गई कि गिरफ्तार कर जेल में डाल देंगे। इस बीच आयोग ने पुलिस को बुला लिया और पुलिस के साथ उन्हें थाने में भेज दिया गया।
गोपाल इटालिया ने कहा कि आज घटनाक्रम गुजरात चुनाव की वजह से हुआ है। गुजरात चुनाव में पाटीदार समाज भाजपा के खिलाफ खड़ा हो चुका है। आम आदमी पार्टी के समर्थन में खुलकर आ रहा है। भाजपा गुजरात में पाटीदारों से नफरत करती है।