फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Murder of a young man for opposing intoxication in front of the house

Delhi : घर के आगे नशा करने के विरोध पर युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर सवाल

Mon, 03 Apr 2023 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 02:10 AM IST
सार

करण पर आठ वार किए गए। वहीं, बीच-बचाव कराने आए परिजनों पर भी आरोपियों ने जानलेवा हमला किया।

विज्ञापन
Murder of a young man for opposing intoxication in front of the house
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में घर के आगे नशा व गाली-गलौज करने का विरोध करने पर 10-12 किशोरों व अन्य युवकों ने ब्लिंकिट के डिलीवरी ब्वॉय करण (22) की हत्या कर दी। करण पर आठ वार किए गए। वहीं, बीचबचाव कराने आए परिजनों पर भी आरोपियों ने जानलेवा हमला किया। हमले में चाचा दीपक (40), चचेरा भाई प्रवेश (22) और चाची मीनू (43) भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

विज्ञापन


घायलों को पहले नजदीकी सरदार पटेल अस्पताल ले जाया गया, जहां से आरएमएल अस्पताल भेज दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दी गई। पुलिस ने हत्या, गैरइरादतन हत्या व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दो भाईयों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर (17) को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


परिवार का आरोप है कि ज्यादातर आरोपी नाबालिग हैं जिनमें पुलिस का बिल्कुल भी डर नहीं है। शुक्रवार हुए झगड़े के बाद परिवार लगातार पुलिस से मदद मांग रहा था, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी और परिवार पर हमला हो गया। गुस्साए परिवार ने रविवार दोपहर को आनंद पर्वत थाने का घेराव भी किया। बाद में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने समझाबुझाकर परिवार को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, करण परिवार के साथ गली नंबर-21, नेहरू नगर, प्रेमनगर में रहता था। परिवार में पिता श्यामलाल परिहार के अलावा मां मंजू और छोटी बहन खुशी है। घर में अलग-अलग तलों पर चाचा मदनलाल, खेमचंद व दीपक भी रहते हैं। चाचा खेमचंद ने बताया कि घर के सामने हनुमान मंदिर है। मंदिर के पास एक दुकान के बाहर चबूतरा बना हुआ है। यहां गली के आठ-दस लड़के बैठकर नशा करने के अलावा देर रात तक गाली-गलौज करते हैं। इसके अलावा लड़कियों पर छींटाकशी भी की जाती है। 

लड़कों को डांटा तो साजिश रचकर पहुंचे
शुक्रवार को करण की मां मंजू ने लड़कों को डांट दिया था। इस बात पर सभी लड़के भड़क गए और गाली-गलौज करने के अलावा देखने की धमकी देने लगे। परिवार ने पीसीआर कॉल कर इसकी शिकायत की, लेकिन पुलिस की गाड़ी नहीं पहुंची। परिवार थाने पहुंचा और शिकायत देकर आ गया। आरोप है कि शनिवार देर रात को आरोपियों ने साजिश रचकर परिवार पर चाकू, डंडे, लाठी व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

हमले के दौरान आरोपियों ने करण को सीने, गर्दन, पेट समेत करीब आठ जगह चाकू मारे। बाकी किसी के सिर में डंडे लगा तो किसी को चाकू। परिवार करण को बीएलके अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाकी घायलों के परिवार को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

हमले में कुछ महिलाएं भी थीं शामिल
पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराकर करण का शव परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से बाकी आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमला करने में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

इनकी हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक (22) व भाई पिंटू (18), शिवम (22) सोनू (30) और जसविंदर (19) के रूप में हुई है, जबकि 17 साल के नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस अन्य आरोपी किशारों की तलाश कर रही है।


घायल प्रवेश के बयान पर हत्या व गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की पहचान कर उन तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
-संजय कुमार सेन, पुलिस उपायुक्त, मध्य जिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed