फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Mukesh Ambani house explosive case special cell and forensic team to investigate IM terrorist in tihar

फोन से खुलेगा राज : अंबानी के घर के बाहर मिले विस्फोटक मामले में तिहाड़ में बंद आतंकी से पूछताछ करेगी स्पेशल सेल

Fri, 12 Mar 2021 10:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 12 Mar 2021 10:10 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani house explosive case special cell and forensic team to investigate IM terrorist in tihar
उद्योगपति मुंकेश अंबानी के घर के बाहर खड़ीं संदिग्ध कारें - फोटो : Video Grab

मुकेश अंबानी के घर के बाहर कार में विस्फोटक मिलने के तार अब तिहाड़ से जुड़ रहे हैं और इसी संबंध में अब स्पेशल सेल तिहाड़ में बंद इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी तहसीन अख्तर को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इसके साथ ही उसके पास से मिले फोन की जांच फॉरेंसिक टीम करेगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि स्पेशल सेल के इनपुट के आधार पर तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने जेल की उस बैरक से कुछ फोन बरामद किए थे जहां इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी तहसीन अख्तर बंद है। माना जा रहा है कि इसी फोन का इस्तेमाल उस टेलीग्राम चैनल को बनाने के लिए किया गया जो आतंकी वारदात अंजाम देने के लिए और धमकी देने के लिए उपयोग में लाया गया था। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


इसी टेलीग्राम चैनल के जरिए मुकेश अंबानी के घर के बाहर भी विस्फोटक रखने का पूरा प्लान तैयार किया गया था। आगे की कार्रवाई के लिए जहां स्पेशल सेल आतंकी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी वहीं फॉरेंसिक टीम जब्त मोबाइल की जांच करेगी।



क्या है मामला
एक साइबर एजेंसी के हवाले से दावा किया गया है कि  जिस आतंकी समूह यानी 'जैश उल हिंद' के टेलीग्राम चैनल से विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी ली गई थी, वह चैनल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बना था। बता दें कि केंद्र सरकार के आदेश के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) एंटीलिया के बाहर स्कॉर्पियो मिलने और उसके मालिक मनसुख हिरेन की संदिग्ध मौत की जांच कर रही है। 

मीडिया रिपोर्ट ने एक साइबर एजेंसी से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि एनआईए ने साइबर एजेंसी को एक फोन ट्रैक करने को कहा था। यह वही फोन था जिस पर टेलीग्राम चैनल बनाया गया था। हालांकि, इसमें जांच एजेंसी की पहचान के बारे में जानकारी नहीं दी गई। रिपोर्ट में कहा गया कि एनआईए ने इस बारे में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed