फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Mother strangled two-month-old girl and hid it in the oven, death

मां ने दो महीने की बच्ची का गला दबाकर ओवन में छिपाया, मौत

Tue, 22 Mar 2022 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Mother strangled two-month-old girl and hid it in the oven, death
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। सोमवार को एक महिला ने अपनी दो महीने की बच्ची अनन्या कौशिक का गला दबाकर उसे माइक्रोवेव ओवन में छिपा दिया। परिजनों ने बच्ची के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। तलाश करने पर दो घंटे बाद ओवन में बच्ची मृत मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मां डिंपल कौशिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि मालवीय नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी मां दूसरी संतान बेटी होने से नाराज थी।
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुलशन कौशिक परिवार के साथ चिराग दिल्ली गांव के भैरो चौक स्थित मकान नंबर 656 में रहता है। परिवार में पत्नी डिंपल कौशिक के अलावा चार वर्ष का बेटा है। उसकी दो माह की बेटी अनन्या कौशिश भी थी। गुलशन की मां व भाई भी साथ रहते हैं। वह घर में ही किराने की दुकान चलाता है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे डिंपल ने अनन्या का गला दबाकर उसे दूसरी मंजिल पर खराब ओवन में छिपा दिया। इसके बाद वह पहली मंजिल पर आकर कमरा बंद कर चार वर्ष के बेटे को पीटने लगी।
विज्ञापन

पति, सास व देवर ग्राउंड फ्लोर पर अपनी दुकान पर बैठे थे। वह शोर सुनकर ऊपर गए तो देखा कि डिंपल बेटे को पीट रही थी। कमरा अंदर से बंद था। परिवार ने दरवाजा तोड़कर बेटे को बचाया। इस दौरान डिंपल बेहोश हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में जाकर पता लगा कि उसने बेहोश होने का नाटक किया था, तभी परिजनों को बच्ची अनन्या की चिंता हुई। घर में उसे सभी जगह ढूंढा गया। बाद में अनन्या माइक्रोवेव ओवन में बेहोशी की हालत में मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार शाम करीब पांच बजे अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed