फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Most of 1954 infected in 50 days, 15 deaths

50 दिन में सर्वाधिक 1954 संक्रमित, 15 मौतें

Sun, 30 Aug 2020 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Most of 1954 infected in 50 days, 15 deaths
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना संक्रमण फिर से पैर पसार रहा है। शनिवार को राजधानी में करीब 50 दिन में सर्वाधिक 1954 संक्रमित मिले और 15 मरीजों की मौत हो गई। 17 अगस्त के बाद से मरीजों के बढ़ने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब कुल संक्रमितों की संख्या 1,71,366 हो गई है। विभिन्न अस्पतालों से 1449 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। अभी तक 1,52,922 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर 90 फीसदी से कम हो गई है। सक्रिय मरीज बढ़कर 14040 हो गए हैं। इनमें से विभिन्न अस्पतालों में 3966 मरीज भर्ती हैं। बीते एक माह में कोविड अस्पतालों में 35 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं। वहीं, कोविड केयर सेंटर में 821 और कोविड मेडिकल सेंटर में 275 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में प्रति 10 लाख की आबादी पर 81 हजार से ज्यादा जांच हो रही हैं। कुल जांच का आंकड़ा 15,48,659 पर पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में आरटीपीसीआर से 6597 और रैपिड एंटीजन से 15407 जांच की गई। शनिवार को संक्रमण दर 9 फीसदी रही। लगातार बढ़ते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 803 हो गई। एक दिन में ही 40 नए रेड जोन बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed