{"_id":"5f860c458ebc3ea360757b7a","slug":"more-than-three-thousand-corona-infected-found-after-12-days-ashram-news-noi5423122169","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 दिन बाद तीन हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 दिन बाद तीन हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। 12 दिन बाद दिल्ली में एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तीन हजार पार पहुंचा है। 3036 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे पहले 1 अक्तूबर को 3037 संक्रमित मिले थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले एक दिन में 45 लोगों की मौत हुई है, जबकि 2036 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। बीते सोमवार को राजधानी में 54,975 नमूनों की जांच में 5.52 फीसदी कोरोना संक्रमित पाए गए। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 3,14,224 हो चुकी है, जिनमें से अब तक 2,86,880 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 5854 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में फिलहाल संक्रमण की दर 8.46 फीसदी बनी हुई है। वहीं मृत्युदर 1.86 फीसदी है, जोकि राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। फिलहाल दिल्ली में 21,490 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से 12176 मरीज अपने घरों में उपचाराधीन हैं।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले एक दिन में 11,023 आरटी-पीसीआर और 43,934 नमूनों की जांच एंटीजन किट के जरिये हुई है। अभी तक दिल्ली में 37,14,323 नमूनों की जांच हो चुकी है। प्रति 10 लाख की आबादी पर दिल्ली में 1,95,490 लोगों की जांच हो रही है। आबादी के लिहाज से यह देश में सबसे ज्यादा है। इतना ही नहीं दिल्ली के अस्पतालों की बात करें तो 16117 में से 11008 बिस्तर खाली पड़े हैं। वहीं कोविड केयर में 6290 और कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 249 बिस्तर खाली हैं।
अधिकारी ने बताया कि बीते रविवार को कम संक्रमित मरीज मिलने के पीछे अवकाश के चलते जांच भी कम होना था। आमतौर पर दिल्ली में रोज 50 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच हो रही है, जबकि रविवार को 35 हजार नमूनों की जांच हुई थी।