फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   More than seven thousand cases of dengue were reported in Delhi this year

दिल्ली में डेंगू का डंक: इस साल सात हजार से ज्यादा मामले आए सामने, सिर्फ नवंबर में ही 5591 मरीजों में हुई पुष्टि

Mon, 22 Nov 2021 07:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Nov 2021 07:42 PM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली में डेंगू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नवंबर माह में 20 नवंबर तक 5591 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके है और इस वर्ष 7128 डेंगू के मामले सामने आ गए है

विज्ञापन
More than seven thousand cases of dengue were reported in Delhi this year
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में हर साल दिवाली के बाद, प्रदूषण का स्तर बढ़ने और ठंड की दस्तक के साथ ही डेंगू का कहर कम हो जाता था, लेकिन इस बार तीनों स्थिति के बावजूद डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। गत सप्ताह 1851 डेंगू के मामले सामने आए। 
विज्ञापन


इस तरह नवंबर माह के दौरान साढ़े पांच हजार से ज्यादा डेंगू के मामले सामने आ चुके है। इतना ही नहीं, राजधानी में 20 नवंबर तक गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष के दौरान डेंगू के करीब आठ गुणा अधिक मामले आ गए है।
विज्ञापन


तीनों नगर निगम ने सोमवार को डेंगू के आंकड़े जारी किए। गत सप्ताह के दौरान राजधानी में 1851 लोगों के डेंगू की चपेट में आने की पुष्टि हुई। गत सप्ताह राहत वाली बात यह रही कि एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर माह में 20 नवंबर तक 5591 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके है और इस वर्ष 7128 डेंगू के मामले सामने आ गए है, जबकि गत वर्ष के दौरान इस अवधि तक 901 लोगों को डेंगू के मच्छरों ने अपना शिकार बनाया था। इस तरह इस वर्ष के दौरान पिछले वर्ष की अपेक्षा करीब आठ गुणा मामले अधिक आ चुके है।  

राजधानी में गत सप्ताह से पहले तक दक्षिण दिल्ली नगर निगम के दक्षिण (589 मामले) और मध्य जोन (509 मामले) में डेंगू का प्रकोप सबसे अधिक था। हालांकि इस वर्ष के दौरान अभी भी इन दोनों जोन में डेंगू के सबसे अधिक मामले सामने आए है, मगर गत सप्ताह के दौरान दक्षिण दिल्ली नगर निगम के पश्चिम और नजफगढ़ जोन एवं उत्तरी दिल्ली नगर निगम के केशवपुरम और सिविल लाइन जोन में डेंगू के मामलों में काफी अधिक बढ़ोतरी हुई है। 

गत सप्ताह के दौरान पश्चिम जोन में 135, केशवपुरम में 124, सिविल लाइन जोन में 121 और नजफगढ़ जोन में 120 डेंगू के मामले प्रकाश में आए।लिहाजा डेंगू के मामले बेहताशा बढ़ने का सिलसिला जारी होने से तीनों नगर निगम चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed