फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Mohammad Kashif student of Jamia top in ISRO exam two other students selected for post of scientist and engineer

दिल्ली: इसरो परीक्षा में जामिया के मोहम्मद काशिफ ने किया टॉप, दो अन्य छात्रों का वैज्ञानिक और इंजीनियर पद के लिए चयन

Fri, 01 Oct 2021 11:14 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 01 Oct 2021 11:14 PM IST
सार

जामिया के इंजीनियरिंग व प्रौद्योगिकी संकाय के पूर्व छात्र मोहम्मद काशिफ ने वैज्ञानिक या इंजीनियर एससी मैकेनिकल (पोस्ट नंबर बीई-002) पद के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड-2019 परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन
Mohammad Kashif student of Jamia top in ISRO exam two other students selected for post of scientist and engineer
मोहम्मद काशिफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) के छात्र मोहम्मद काशिफ ने इसरो की केंद्रीयकृत भर्ती बोर्ड-2019 परीक्षा में टॉप किया है। काशिफ को परीक्षा में पहला स्थान मिला है। इसके अलावा दो अन्य छात्र अमित कुमार भारद्वाज और अरीब अहमद का वैज्ञानिक और इंजीनियर पद के लिए चयन हुआ है।

विज्ञापन


जामिया कुलपति ने मोहम्मद काशिफ समेत तीनों छात्रों को सफलता के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों की मेहनत के चलते एनआईआरएफ रैंकिंग से लेकर विभिन्न प्रतियोगिता में छात्र सफलता का इतिहास लिख रहे हैं। जामिया के सौ साल पूरे होने के मौके पर यह खुशियां अकेडमिक क्षेत्र में एक शानदार उपलब्धि हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों को अनुसंधान में अपना करियर बनाने और इसमें उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन


जामिया के इंजीनियरिंग व प्रौद्योगिकी संकाय के पूर्व छात्र मोहम्मद काशिफ ने वैज्ञानिक या इंजीनियर एससी मैकेनिकल (पोस्ट नंबर बीई-002) पद के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड-2019 परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसरो ने दो दिन पहले नतीजे घोषित किए थे। काशिफ ने वर्ष 2019 में जामिया से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था। काशिफ के अलावा उनकी कक्षा के दो अन्य छात्रों अमित कुमार भारद्वाज और अरीब अहमद को भी प्रतिष्ठित अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में समान पद के लिए चुना गया है।

  
बता दें कि इसरो  सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड-2019 ने जनवरी 2020 के महीने में एससी स्तर के वैज्ञानिकों के चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी और परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों का साक्षात्कार जुलाई, 2021 में आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed