फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   miscreants looted scooty by threatening to kill the businessman took 60 thousand rupees and papers too

दिल्ली: कारोबारी से हथियार के दम पर लूट, स्कूटी और 60 हजार रुपये लेकर बदमाश फरार, दी जान से मारने की धमकी

Fri, 16 Jul 2021 10:51 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 16 Jul 2021 10:51 PM IST
सार

पीड़ित कारोबारी की पहचान सीमापुरी जे एंड के पॉकेट निवासी मंगल सेन के रूप में हुई है। उसकी पुरानी सीमापुरी में किराने की दुकान है। गुरुवार रात दस बजे दुकान बंद करने के बाद वह स्कूटी से अपने घर लौट रहा था।

विज्ञापन
miscreants looted scooty by threatening to kill the businessman took 60 thousand rupees and papers too
लूट - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में गुरुवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक कारोबारी को जान से मारने की धमकी देकर उससे स्कूटी लूट ली। स्कूटी में कारोबारी के 60 हजार रुपये भी थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


पीड़ित कारोबारी की पहचान सीमापुरी जे एंड के पॉकेट निवासी मंगल सेन के रूप में हुई है। उसकी पुरानी सीमापुरी में किराने की दुकान है। गुरुवार रात दस बजे दुकान बंद करने के बाद वह स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। सीमापुरी गोल चक्कर के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मंगल सेन स्कूटी समेत गिर गया।
विज्ञापन


इससे पहले कि मंगल सेन उठता बदमाशों ने उसपर पिस्टल तान दी और उसे जान से मारने की धमकी देकर उसकी स्कूटी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। मंगल सेन ने पुलिस को बताया कि स्कूटी में उसका एक बैग रखा हुआ था, जिसमें बैंक की पासबुक और 60 हजार रुपये रखे थे। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed