फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   miscreantmiscreant took away the bag of squadron leader one lakh rupees icard and important papers were present

दिल्ली: स्क्वाड्रन लीडर का बैग उड़ा ले गया बदमाश, एक लाख रुपये, आईकार्ड समेत महत्वपूर्ण कागजात थे मौजूद

Tue, 12 Jan 2021 08:21 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 12 Jan 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
miscreantmiscreant took away the bag of squadron leader one lakh rupees icard and important papers were present
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
सेना से छुट्टी लेकर आया स्क्वाड्रन लीडर (पायलट) भागीरथी पैलेस इलाके में वारदात का शिकार हो गया। पीड़ित अभिमन्यु सिंह (30) मार्केट में अपने बड़े भाई के साथ बिजली का सामान लेने आया था। यहां किसी ने उनका बैग उड़ा लिया। अभिमन्यु सामान देखने में व्यस्त थे, इस बीच एक ही मिनट के भीतर एक युवक ने वारदात को अंजाम दिया। बैग में एक लाख रुपये, सेना का आईकार्ड, कैंटीन कार्ड, सरकारी मोबाइल और उनका मूवमेंट आर्डर के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण कागजात मौजूद थे।
विज्ञापन


बैग गायब होने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली थाना पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक युवक बैग ले जाते हुए दिखाई दिया। उसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अभिमन्यु सिंह परिवार के साथ जेवीटीएस गार्डन, छतरपुर विस्तार में रहते हैं। वह वायु सेना में पायलट हैं। पिछले कुछ दिनों से उनको घर पर जरूरी काम था। इसके लिए वह चार जनवरी से 17 जनवरी तक छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। सोमवार शाम को अभिमन्यु अपने बड़े भाई रमेश सिंह के साथ बिजली का सामान खरीदने के लिए भागीरथी पैलेस पहुंचे। यहां दोनों एक दुकान पर खड़े होकर सामान देखने लगे। अभिमन्यु ने अपना पिट्ठू बैग जिसमें कैश व जरूरी कागजात थे, अपने बराबर में कुर्सी पर रख दिया। चंद ही मिनटों बाद उनकी कुर्सी पर नजर गई तो उनको अपना बैग गायब मिला। इधर-उधर देखने के बाद मामले की  सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो अभिमन्यु ने बताया कि बैग में पांच-पांच सौ की दो गड्डियां, सरकारी फोन, सेना का आईकार्ड, कैंटीन कार्ड, मूवमेंट ऑर्डर, डीएल, पैन कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे। पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से उनकी महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed