{"_id":"62098a71f3a80451be4545ea","slug":"misconduct-with-a-girl-in-delhi-on-the-pretext-of-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : झाड़ फूंक के बहाने युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : झाड़ फूंक के बहाने युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Mon, 14 Feb 2022 04:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 14 Feb 2022 04:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगोलपुरी इलाके में झाड़-फूंक के बहाने एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि कुछ समय से उसकी तबीयत खराब थी। किसी ने उसकी मां को मंगोलपुरी में रहने वाले बाबा यास्मीन के बारे में बताया। 28 जनवरी को उसकी मां बाबा से मिलने के लिए मंगोलपुरी आई। बाबा ने उसे युवती को साथ लेकर आने के लिए कहा।
विज्ञापन
एक दिन युवती अपनी मां के साथ बाबा से मिलने के लिए आई। आरोप है कि बाबा ने उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघाया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि उसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां से आने के बाद पीड़िता ने अपनी मां को सारी बात बताई और शुक्रवार को पीड़िता ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन