फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Mild symptoms of Zika virus found in Delhi patient

पहला मामला : दिल्ली के मरीज में मिले जीका वायरस के हल्के लक्षण, सप्ताह भर बाद रोगी को मिली छुट्टी

Sun, 12 Dec 2021 03:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Dec 2021 03:09 AM IST
सार

आरएमएल अस्पताल में था भर्ती, लक्षणों के आधार पर हुई पहचान।

विज्ञापन
Mild symptoms of Zika virus found in Delhi patient
zika virus

विस्तार

दिल्ली में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया है। दिल्ली के एक मरीज में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है लेकिन हल्के लक्षण के चलते मरीज को करीब हफ्ते भर बाद छुट्टी दे दी गई। फिलहाल मरीज स्वस्थ है। बीते महीने 61 वर्षीय मरीज को नई दिल्ली स्थित आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज को बुखार के साथ सिर दर्द जैसे लक्षण थे। मरीज की जांच के साथ ही अस्पताल के माइक्रोबॉयोलाजी विभाग ने जब जीका वायरस की जांच की तो संक्रमण की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन


अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि दिल्ली के शादीपुर इलाका निवासी मरीज की हालत अब पहले से ठीक है। उनमें जीका वायरस की पुष्टि हुई है लेकिन लक्षण काफी हल्के थे। माइक्रोबॉयोलोजी लैब में जीका वायरस की पुष्टि होने के बाद सैंपल दिल्ली एम्स और पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉयरोलॉजी (एनआईवी) भी भेजा गया था। यहां से इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी) की टीम को सूचना दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस तरह के मामलों की सही पहचान के लिए सभी विभागों को भी सूचित किया गया है। साथ ही कहा है कि संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेने और उन्हें लैब तक पहुंचाने में सभी नियमों का पालन करें जिससे संक्रमण की पहचान हो सके। उन्होंने बताया कि अभी तक दूसरा कोई और मामला सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में नहीं मिला कोई और संक्रमित
नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने दिल्ली में जीका वायरस का एक केस मिलने की सूचना मिली थी जिसके बाद अस्पताल से मिले पते पर सर्विलांस टीम भी पहुंची थीं। यहां मरीज के परिजनों की जांच भी की गई। साथ ही आसपास पूरी गली की जांच टीम ने की है लेकिन कोई भी सैंपल संक्रमित नहीं मिला है। उम्मीद जताई जा रही है कि मरीज कहीं और से संक्रमित हुआ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed