फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Metro will connect directly from Faridabad to Aerocity

रास्ता साफ : फरीदाबाद से एयरोसिटी तक सीधे जुड़ेगी मेट्रो, रिज मैनेजमेंट बोर्ड की अड़चन दूर

Thu, 15 Jul 2021 04:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 15 Jul 2021 04:10 AM IST
सार

इसके तैयार होने से दक्षिणी दिल्ली के सुदूर इलाकों के साथ फरीदाबाद से भी सीधी कनेक्टिविटी होगी। इस कॉरिडोर के एयरपोर्ट तक विस्तार के बाद फरीदाबाद समेत दक्षिणी दिल्ली की घनी आबादी वाले क्षेत्रों में रहने वाले लाखों यात्रियों की सहूलियतें बढ़ जाएंगी।

विज्ञापन
Metro will connect directly from Faridabad to Aerocity
दिल्ली मेट्रो - फोटो : दिल्ली मेट्रो ट्विटर

विस्तार

मेट्रो फेज-4 के तुगलकाबाद एयरोसिटी कॉरिडोर की राह में रिज मैनेजमेंट बोर्ड की अड़चनें अब दूर हो गई हैं। पुराने कॉरिडोर पर मेट्रो की बोर्ड की मंजूरी मिलने से इस कॉरिडोर का रास्ता साफ हो गया है। इसके तैयार होने से दक्षिणी दिल्ली के सुदूर इलाकों के साथ फरीदाबाद से भी सीधी कनेक्टिविटी होगी। इस कॉरिडोर के एयरपोर्ट तक विस्तार के बाद फरीदाबाद समेत दक्षिणी दिल्ली की घनी आबादी वाले क्षेत्रों में रहने वाले लाखों यात्रियों की सहूलियतें बढ़ जाएंगी। इस कॉरिडोर में तुगलकाबाद में इंटरचेंज स्टेशन बनाया जाएगा, इससे दक्षिणी दिल्ली समेत फरीदाबाद के यात्रियों को भी एयरोसिटी तक के लिए मेट्रो की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के फेज-4 के तुगलकाबाद-एयरोसिटी 23.6 किलोमीटर के दायरे में 15 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं। रिज क्षेत्र के दायरे में मेट्रो कॉरिडोर का करीब 5.55 किलोमीटर का क्षेत्र होने की वजह र्से फिलहाल कुछ हिस्से में ही मेट्रो का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन


डीएमआरसी की ओर से रिज क्षेत्र पर कॉरिडोर के निर्माण का प्रभाव कम से कम पड़े, इसके लिए लगातार कोशिशें की जाती रही हैं। डीएमआरसी की ओर से रंगपुरी पहाड़ी के पास डिपो बनाया जाना था, लेकिन रिज क्षेत्र के करीब 31 हेक्टेयर क्षेत्र में 8000 पेड़ भी आ रहे थे। रिज मैनेजमेंट बोर्ड की बैठक में पुराने प्रारूप के मुताबिक ही मेट्रो के निर्माण को मंजूरी मिलने से मेट्रो फेज-4 को नई रफ्तार मिलेेगी। रिज मैनेजमेंट बोर्ड की बैठक से मेट्रो को मंजूरी मिलने से रंगपुरी में डिपो का निर्माण भी किया जाएगा। डीएमआरसी ने पहले के हालात को देखते हुए सरिता विहार और अजरौंदा डिपो की क्षमता में बढ़ोतरी शुरू कर दी। रिज क्षेत्र में स्टेशनों के निर्माण के लिए इस दायरे में आने वाले 350 से अधिक पेड़ों को भी बचाया गया। एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर पर पुराने रूट पर ही मंजूरी मिलने पर डीएमआरसी ने रिज मैनेजमेंट बोर्ड की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉरिडोर पर होंगे 15 स्टेशन
एयरोसिटी, महिपालपुर, वसंत कुुंज-डी, मसूदपुर, किशनगढ़, महरौली, लाडो सराय, साकेत, साकेत जी ब्लॉक, अंबेडकर नगर, खानपुर, तिगड़ी, आनंदमयी मार्ग जंक्शन, तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी और तुगलकाबाद स्टेशन होंगे। रिज क्षेत्र की अड़चनें दूर होने से इन स्टेशनों के आसपास की आबादी को राहत मिलेगी।


इंटरचेंज की भी होगी सुविधा
तुगलकाबाद में इंटरचेंज की सुविधा होगी। इससे फरीदाबाद से मेट्रो में सफर करने वालों का तुगलकाबाद से एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान हो जाएगा। एयरोसिटी तक मेट्रो के पहुंचने के बाद एयरपोर्ट तक इसका विस्तार किया जाएगा। इससे फरीदाबाद समेत दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों से लाखों की आबादी को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed