फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Metro services will start from 3.45 am on Sunday

Delhi News: रविवार को सुबह 3.45 से शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं

Thu, 12 Oct 2023 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
Metro services will start from 3.45 am on Sunday
रविवार को सुबह 3.45 से शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं
विज्ञापन


नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को आयोजित होने वाली दिल्ली हाफ मैराथन दौड़ में प्रतिभागियों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवा सुबह 3 बजकर 45 मिनट से शुरू हो जाएगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यह सुविधाएं सभी मेट्रो लाइन के लिए की हैं। इससे पूरी दिल्ली से आने वाले प्रतिभागियों को दौड़ के दिन हाफ मैराथन स्थल यानी जेएलएन स्टेडियम और जनपथ-टॉल्स्टॉय मार्ग जंक्शन पर पहुंचने में मदद मिलेगी। सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर ट्रेनें लगभग 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। सुबह 6 बजे के बाद सभी लाइनों पर ट्रेनें सामान्य दिन की समय सारिणी के अनुसार चलेंगी। प्रतिभागियों की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए मैराथन के आयोजक विशिष्ट मेट्रो स्टेशनों पर स्वयंसेवकों को भी तैनात करेंगे। इनमें जेएलएन स्टेडियम, जंगपुरा, जोर बाग, जनपथ और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed