फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   melaniya trum will come today in delhi's school

मोतीबाग के सरकारी स्कूल में खुशी की क्लास देखने पहुंचेंगी मेलानिया ट्रंप

Tue, 25 Feb 2020 02:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
melaniya trum will come today in delhi's school
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्कूलों में चलने वाली हंसी-ठिठोली की क्लास को देखने के लिए अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप मंगलवार को मोती बाग के सरकारी स्कूल में पहुंचेंगी। अमेरिका की प्रथम महिला के शानदार स्वागत के लिए स्कूल तैयार है। स्कूल को खास तरीके से सजाया गया है। सुरक्षा कारणों से स्कूल प्रशासन ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। पुलिस की ओर से भी वहां सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को भी सजावट की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जाता रहा। स्कूल के आसपास की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग की गई है जबकि स्कूल के बाहर की बाउंड्री को इस तरह से ढक दिया गया है जिससे बाहर से स्कूल के अंदर कुछ भी ना दिखाई दे। स्कूल का कोई भी शिक्षक व कर्मचारी बातचीत करने को तैयार नहीं है। मेलानिया ट्रंप लगभग 40-45 मिनट स्कूल में बिताएंगी। इसी दौरान हैप्पीनेस की क्लास होगी। हैप्पीनेस क्लास में कितने बच्चे होंगे और उनसे क्या बात होगी, इसे गुप्त रखा गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वह दो साल पहले शुरू की गई इस क्लास को जानना समझना चाहती हैं। बच्चों की संख्या, शिक्षकों की संख्या व अन्य जानकारी पहले ही अमेरिकी दूतावास को भेजी जा चुकी है। मेलानिया ट्रंप जिस समय स्कूल में होंगी उस समय बच्चों के साथ शिक्षा विभाग का एक अधिकारी भी मौजूद रहेगा। स्कूल में छठी, सातवीं व आठवीं कक्षा के कुछ बच्चों को मिलाकर एक क्लास बनाई गई है। बच्चों को 15 सवाल तैयार करवाए गए हैं। सोमवार को इसके लिए रिहर्सल भी की गई जिससे बच्चे तैयार हो सकें और कोई चूक ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि दिल्ली सरकार ने हैप्पीनेस की इस क्लास को दो साल पहले नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के लिए शुरू किया था। इसका मकसद बच्चों के तनाव को कम करना है और हंसी-खुशी वाले माहौल में पढ़ाई करवाना है। इस कक्षा के बाद लिखित परीक्षा नहीं होती बल्कि बच्चे का मूल्यांकन हैप्पीनेस इंडेक्स से किया जाता है। इस कक्षा में बच्चों को कहानियों व खेल-खेल से सीख दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed