{"_id":"63ff769ae1eb67948f0c8874","slug":"mayors-meeting-with-all-department-heads-soon-ashram-news-c-340-1-del1011-6973-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: मेयर की सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: मेयर की सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक जल्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कामकाज चालू करने के लिए मेयर और निगम के अधिकारियों के बीच बन रहा तालमेल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मेयर की निगम के सभी विभागाध्यक्षों के साथ जल्द बैठक संभव है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को इसके लिए मेयर शैली ओबरॉय और निगम आयुक्त ज्ञानेश भारती के बीच इस संबंध में बातचीत हुई है। इसके बाद यह तय हुआ है कि जल्द ही मेयर सार्वजनिक रूप से सभी अधिकारियों के साथ एक बैठक करेंगी।
तीन नगर निगम एक होने के बाद से एमसीडी को अधिकारी ही चला रहे हैं। मेयर की जिम्मेदारियों की पूर्ति के लिए विशेष अधिकारी अश्वनी कुमार की नियुक्ति की गई थी। कई महीनों तक उनके नेतृत्व में निगम चला। इसी बीच पिछले साल पांच दिसम्बर को निगम के चुनाव हुए। लेकिन चुनाव के करीब ढाई महीने बाद 22 फरवरी को दिल्ली को उसका नया मेयर मिला। लेकिन राजनीतिक कारणों से एमसीडी के सबसे मजबूत हिस्से स्थायी समिति का गठन अभी तक नहीं हो पाया है। ऐसे में निगम के सामने बड़ा संकट ये खड़ा हो गया है कि वो आखिर काम कैसे करेगा। बिना स्थायी समिति के निगम का गठन अधूरा है। स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव का मुद्दा दिल्ली हाईकोर्ट में विचाराधीन है। निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक ऐसी परिस्थिति में काम काज को नए सिरे से शुरू करने के लिए मेयर और निगम आयुक्त के बीच सहमति बनी है। इसके लिए जल्द ही सार्वजनिक बैठक आयोजित करने की तैयारी हो रही है।