फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Master of illegal liquor business caught in outer Delhi

बाहरी दिल्ली में अवैध शराब के कारोबार का सरगना दबोचा

Wed, 21 Apr 2021 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Master of illegal liquor business caught in outer Delhi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने शराब की अवैध सप्लाई करने वाले आरोपी विकास उर्फ सोनू बिहारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी, बाहरी दिल्ली में अवैध शराब के कारोबार का सरगना बताया जा रहा है। वह बाहरी दिल्ली, रोहिणी और बाहरी उत्तरी जिले में अवैध शराब सप्लाई करता था। उसके कब्जे से 40 कार्टन अवैध शराब के साथ एक रिवाल्वर और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि विकास उर्फ सोनू बिहारी की काफी दिनों से तलाश थी। उस पर कई थानों में 8 मामले दर्ज हैं। सोमवार को वाहन चोरी निरोधक शाखा को सोनू के स्वरूप नगर इलाके में आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने घेराबंदी पर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि इससे पहले पकड़े गए कई शराब तस्करों ने सोनू बिहारी से शराब लेने की बात कबूल की थी। सोनू सोनीपत हरियाणा के कुंडली गांव का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि सोनीपत के भालगढ़ से डेढ़ सौ कार्टन शराब अपनी गाड़ी में लादकर दिल्ली पहुंचा था। अवैध शराब की खेप उसने बाहरी उत्तरी, रोहिणी, उत्तरी पश्चिम दिल्ली के अपने सप्लायरों तक पहुंचाई। उसने बताया कि अवैध शराब से उसके काफी कमाई की है और बड़े से घर में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed