{"_id":"6008627ff3e9b828d4173f60","slug":"markem-imaje-to-start-its-first-factory-in-india-in-bhiwadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में अपने पहले कारखाने का काम शुरू करेगी मरकेम-इमाजे, कंपनी ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में अपने पहले कारखाने का काम शुरू करेगी मरकेम-इमाजे, कंपनी ने किया एलान
Wed, 20 Jan 2021 10:33 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
merkem imaje
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी कंपनी डोवर कॉरपोरेशन की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी मरकेम-इमाजे ने राजस्थान के रीको इंस्ट्रियल एरिया, भिवाडी, में अपने पहले कारखाने का काम शुरू करने का एलान किया है। मरकेम-इमाजे प्रोडक्ट आइडेंटिफिकेशन और ट्रेसेबिलिटी सॉल्यूशन प्रदाता कंपनी है और कोडिंग इंडस्ट्री में वैश्विक स्तर पर अग्रणी है।
विज्ञापन
यह नया कारखाना भारत में कंपनी का मुख्यालय भी होगा और यहां से घरेलू मांग को पूरा किया जाएगा। कंपनी ने इस कारखाने में और भारतीय परिचालन के लिए 80 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह नया कारखाना 5.5 एकड़ में फैला और भारत में अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
कंपनी ने कोडर एवं इंक प्रोडक्टशन, कमर्शियल ऑपरेशन, आफ्टरमार्केट सपोर्ट और बैक ऑफिस फंक्शन के लिए उत्तर भारत के इस औद्योगिक क्षेत्र का चयन किया है।
मरकेम-इमाजे के प्रेसिडेंट एवं सीईओ विंसेंट वांडरपोल ने कहा कि कोडिंग इंडस्ट्री में दुनिया में अग्रणी कंपनी होने और डोवर कॉरपोरेशन की अनुषंगी के तौर पर हमारा नया कारखाना व हमारे संसाधन यह सुनिश्चित करेंगे कि मैन्यूफैक्चरर्स और ऑरिजिनल इक्विपमेंट मैन्यूफैक्चरर्स को सर्वाधिक प्रभावी एवं इनोवेटिव कोडिंग टेक्नोलॉजी एवं सर्विस उपलब्ध हो।
विज्ञापन