फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Many trains will be affected on New Delhi Ghaziabad route till April 11

परेशानी : 11 तक नई दिल्ली-गाजियाबाद मार्ग पर कई ट्रेनें होंगी प्रभावित, आवाजाही पर होगा असर

Fri, 08 Apr 2022 05:04 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 08 Apr 2022 05:04 AM IST
सार

शुक्रवार को ट्रेन संख्या 15036 काठगोदाम-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस को मुरादाबाद मंडल पर 80 मिनट रोककर चलाया जायेगा। यह ट्रेन 11 अप्रैल को 90 मिनट देरी से संचालित होगी।

विज्ञापन
Many trains will be affected on New Delhi Ghaziabad route till April 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद स्टेशन यार्ड पर रोड ओवर ब्रिज निर्माण के लिए रेलवे ने पॉवर ब्लॉक करने का निर्णय लिया है। इस वजह से बृहस्पतिवार को कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहीं। कई रद्द रही तो तो कई परिवर्तित रूट से चली। ट्रेनों के निरस्त रहने से दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर चलने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पावर ब्लॉक की वजह से मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 04183 टुंडला-दिल्ली जंक्शन, ट्रेन संख्या 04184 दिल्ली जंक्शन-टुंडला स्पेशल रद्द रही। इसी तरह नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू स्पेशल के रद्द रहने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


निर्माणकार्य की वजह से  8 व 11 अप्रैल को भी रेलवे ने पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। लिहाजा शुक्रवार व सोमवार को ट्रेन संख्या 04444 नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू स्पेशल रद्द रहेगी। वापसी दिशा की ट्रेन संख्या 04443 गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू स्पेशल भी रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रेन संख्या 04419 मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू स्पेशल साहिबाबाद स्टेशन से संचालित होगी। शुक्रवार को ट्रेन संख्या 14682 जलंधर सिटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस को बरास्ता टपरी-शामली-तिलक ब्रिज-हजरत निजामुद्दीन के रास्ते चलेगी।

ट्रेन संख्या 14318 देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस को बरास्ता टपरी-शामली निजामुद्दीन होकर चलाया जाएगा। ट्रेन संख्या 12688 देहरादून-मदुरै एक्सप्रेस भी इसी रूट से चलेगी। ट्रेन संख्या 12419 लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 120 मिनट देरी से चलेगी। 11 अप्रैल को को भी गोमती एक्सप्रेस 105 मिनट देरी से चलेगी।

शुक्रवार को ट्रेन संख्या 15036 काठगोदाम-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस को मुरादाबाद मंडल पर 80 मिनट रोककर चलाया जायेगा। यह ट्रेन 11 अप्रैल को 90 मिनट देरी से संचालित होगी।


शनिवार को ट्रेन संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस को मुरादाबाद मंडल में 30 मिनट रोक कर चलाया जाएगा। 10 अप्रैल को चलने वाली ट्रेन संख्या 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को प्रयाग मंडल पर 65 मिनट रोक कर चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed