फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Manjinder Singh Sirsa writes to Akal Takht to summon 3 former Chairman of Gurudwara Committee

दिल्ली: सिरसा ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तीन पूर्व अध्यक्षों को तलब करने की मांग

Mon, 08 Nov 2021 09:00 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 08 Nov 2021 09:00 PM IST
सार

सिरसा ने कहा कि यह पहली बार नहीं है बल्कि सरना भाई हमेशा सिख कौम के विरुद्ध साजिश रचते रहते हैं। 1984 सिख दंगों में लिप्ता जगदीश टाइटलर व कमलनाथ को बचाने का प्रयास करते रहे है। 
 

विज्ञापन
Manjinder Singh Sirsa writes to Akal Takht to summon 3 former Chairman of Gurudwara Committee
मनजिंदर सिंह सिरसा - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से प्रबंधक कमेटी के तीन पूर्व अध्यक्षों को तलब करने की मांग की है। सिरसा ने अकाल तख्त से की गई अपील में कहा है कि गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना, हरविंदर सिंह सरना व मनजीत सिंह जीके पंथक संस्थाओं की खिलाफत कर रहे है। 
विज्ञापन


जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को लिखे पत्र में सिरसा ने यह भी कहा कि तीन पूर्व अध्यक्ष पंथ विरोधी ताकतों व सरकार का कब्जा प्रबंधक कमेटी पर करवाने का प्रयास कर रहे है। परमजीत सिंह सरना ने दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिख कर दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी का नियंत्रण सरकार के कब्जे के अधीन लाने के लिए कहा है तो वहीं हरविंदर सिंह सरना ने अलग-अलग अदालतों में केस डालकर कमेटी के जनरल हाउस व कार्यकारिणी के गठन में रुकावट डाल रहे हैं। 
विज्ञापन


सिरसा ने कहा कि यह पहली बार नहीं है बल्कि सरना भाई हमेशा सिख कौम के विरुद्ध साजिश रचते रहते हैं। 1984 सिख दंगों में लिप्ता जगदीश टाइटलर व कमलनाथ को बचाने का प्रयास करते रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा ने बीते दिनों शरारती तत्वों द्वारा दिल्ली के ख्याला इलाके में बुरी तरह से जसकरण सिंह का कत्ल करने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने की मांग पुलिस प्रशासन से की। कहा कि पत्थर व सिल्लियां से जसकरण को मारा गया। 


जो पूरी मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य है। इससे सिख कौम में दहशत है। गुरुद्वारा रकाब गंज में अयोजित अरदास के मौके पर सिरसा ने जसकरण के परिवार को भरोसा दिलाया कि दिल्ली कमेटी द्वारा पूरी लीगल टीम इस केस की पैरवी कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed