फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   man killed his wife and then slept with dead body overnight in delhi

पत्नी की हत्या कर रात भर शव के साथ सोया, सुबह आंख खुली तो आरोपी ने किया ये घिनौना काम

Fri, 26 Feb 2021 08:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 Feb 2021 08:39 AM IST
विज्ञापन
man killed his wife and then slept with dead body overnight in delhi
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में शराब के नशे में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव के पास ही लेट गया। सुबह जब आंख खुली तो पाया कि पत्नी में कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। मृतका की शिनाख्त हशिका (30) के रूप में हुई। वारदात के समय महिला का चार साल का बेटा भी पास में ही सोया था। 
विज्ञापन


हत्या के चंद घंटे बाद ही बुराड़ी थाना पुलिस और उत्तरी जिले की साइबर सेल ने आरोपी राजकुमार (32) को नांगलोई से उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान राजकुमार ने बताया कि उसे शराब पीने की लत है। यह बात उसकी पत्नी हशिका को पसंद नहीं थी। इसी बात पर दोनों का झगड़ा होता था। मंगलवार देर रात कहासुनी के दौरान आरोपी राजकुमार ने हशिका की गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि बुधवार सुबह संत नगर बुराड़ी से एक महिला की हत्या की सूचना मिली। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को एक महिला तुलसी देवी मिली। तुलसी ने बताया कि दामाद ने उसकी बेटी हशिका की हत्या कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। तुलसी ने बताया कि राजकुमार शराब के लिए पत्नी से रोजाना रुपये मांगता था। रुपये न देने पर झगड़ा करता था। आरोप है कि मंगलवार राम करीब 11.00 बजे हशिका, उसका चार साल का बेटा घर में मौजूद थे। तभी राजकुमार वहां पहुंचा।

हशिका व राजकुमार का झगड़ा हुआ तो उसने गुस्से में पत्नी का गला घोंट दिया। हशिका बिस्तर पर गिर गई। राजकुमार भी उसके बराबर में लेटकर सो गया। सुबह 4.30 बजे उसकी आंख खुली तो पत्नी में हलचल न देखकर उसके होश उड़ गए। वह अपना सामान उठाकर फरार हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed