फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   man committed suicide in delhi blamed his wife and two cousins

सुसाइड नोट: मुझे खुदकुशी करने के लिए मजबूर होना पड़ा, मेरी पत्नी के मेरे दोनों चचेरे भाईयों के साथ संबंध...

Mon, 14 Jun 2021 07:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 14 Jun 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
man committed suicide in delhi blamed his wife and two cousins
delhi police - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली के कंझावला इलाके में एक शख्स की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और दो चचेरे भाईयों पर उकसाने का मामला दर्ज किया है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उसने अपनी पत्नी और दो चचेरे भाईयों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। 
विज्ञापन


मृतक ने पत्नी का दोनों भाईयों से अवैध संबंध होने से परेशान होने की बात लिखी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस उन सभी आरोपों की जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार को एक शख्स ने अपने बेटे के खुदकुशी करने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस उक्त मकान पर पहुंची। पहली मंजिल के एक कमरे में एक व्यक्ति पंखे से लटक रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसे नीचे उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। मरने वाले की शिनाख्त 41 वर्षीय रमेश कुमार के रूप में हुई। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला। जिसे उसने पुलिस उपायुक्त को संबोधित करते हुए लिखी थी। 

नोट में लिखा था कि उसे खुदकुशी करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। मेरी मौत के लिए मेरी पत्नी और दो चचेरे भाई जिम्मेदार हैं। क्योंकि पत्नी के मेरे दोनों चचेरे भाईयों के साथ नाजायज संबंध हैं। पुलिसकर्मियों ने देखा कि मृतक ने कमरे के दीवार पर भी स्केच पैन से काफी कुछ लिखा हुआ है। 

पुलिस अधिकारियों बताया कि दीवार पर भी मृतक ने अपनी पत्नी और उसके भाईयों के बीच संबंध होने की बात लिखी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed