फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   man accused of weapon supply nabbed by Delhi Police

मेरठ से हथियार लाकर नजफगढ़ पहुंचाने वाला तस्कर गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2020 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
man accused of weapon supply nabbed by Delhi Police
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने यूपी से असलहों की खेप लाकर दिल्ली में नजफगढ़ के बदमाशों को सप्लाई करने वाले तस्कर को शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। तस्कर का नाम गुलफाम उर्फ काले है। वह बागपत यूपी का रहने वाला है। इसके पास से 3 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, 7 तमंचे व 25 कारतूसों के अलावा एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

डीसीपी डॉ. राम गोपाल नाइक के मुताबिक, गुलफाम मेरठ से हथियार लाकर नजफगढ़ इलाके के गैंगस्टरों को सप्लाई करता था। इससे पहले भी वह काफी संख्या में हथियार गैंगस्टरों तक पहुंचा चुका है। वह मेरठ के फखरुद्दीन से हथियार लेता था। फखरुद्दीन की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने नजफगढ़ से आगे छावला नाले के पास ट्रैप लगाकर इसे गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर कई हथियार बरामद हुए। पुलिस टीम ने गुलफाम को पांच दिन के रिमांड पर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अब पुलिस फखरुद्दीन की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed