{"_id":"6a8edc1f1b2904badd0e8d2b","slug":"man-accused-of-murdering-ex-girlfriend-in-the-us-remanded-in-custody-ashram-news-c-340-1-del1011-152193-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: अमेरिका में पूर्व प्रेमिका की हत्या के आरोपी को हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: अमेरिका में पूर्व प्रेमिका की हत्या के आरोपी को हिरासत में भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। अमेरिका में अपनी पूर्व प्रेमिका की हत्या के मामले में वांछित अर्जुन शर्मा को पटियाला हाउस कोर्ट ने हिरासत में भेज दिया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिमेष भास्कर मणि त्रिपाठी की अदालत ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में रखने और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि आरोपी को अमेरिका में जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। अमेरिका ने आरोपी को भारत से वापस भेजने का अनुरोध किया है।
यह मामला अमेरिका के मैरीलैंड राज्य के हॉवर्ड काउंटी के कोलंबिया इलाके में 27 वर्षीय तेलुगु महिला निकिता गोडिशाला की हत्या से जुड़ा है। अमेरिकी पुलिस के मुताबिक, निकिता की हत्या 31 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 के बीच हुई थी। आरोप है कि उसके पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा ने चाकू से उसकी हत्या की और अमेरिका से भारत भाग आया। अमेरिकी अधिकारियों ने अर्जुन पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, निकिता के पिता ने भी आरोप लगाया है कि उनकी बेटी और अर्जुन के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत को बताया कि अर्जुन शर्मा हैदराबाद के लल्लागुड़ा थाने में दर्ज एक एफआईआर में भी संदिग्ध था। जांच के दौरान उसके आगरा स्थित पते पर नोटिस भी भेजा गया था। इसके बाद अमेरिका की ओर से जारी गैर जमानती वारंट पर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद अब भारत में उसके प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है।