फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   male and female both involve in crime mother daughter son arrested for stealining jewellery shop

इस परिवार में महिला हो या पुरुष सभी देते हैं वारदात को अंजाम, ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाली मां, बेटी और बेटा गिरफ्तार

Tue, 12 Jan 2021 08:38 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 12 Jan 2021 08:38 PM IST
विज्ञापन
male and female both involve in crime mother daughter son arrested for stealining jewellery shop
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
मदनगीर में एफ-100 में रहने वाला जयपाल के परविर में महिला हो या पुरुष सभी अपराधिक वारदात करते हैं। जयपाल व उसके दो बड़े बेटे हाल ही में हत्या के केस में जेल से बहार आए है। अब जयपाल की पत्नी, बेटी व सबसे छोटा बेटा ज्वेलरी के यहां चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार हुए हैं। परिवार के सदस्यों का कहना है कि वह अपराधिक वारदातों के बिना नहीं रह सकते।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि फेज-दो, छत्तरपुर एंक्लेव में ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले बुजुर्ग शंभूदयाल ने 25 दिसंबर को शिकायत दी थी कि उसकी दुकान में एक युवती व महिला आईं। दोनों ने कान की बाली दिखाने को कहा। बाली देखने के बाद कुछ देर बाद दोनों चली गईं। बुजुर्ग ज्वेलर को बाद में पता लगा कि कान की बाली का बॉक्स गायब है। सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि दोनों महिलाएं पचास ग्राम के सोने की ज्वेलरी के बॉक्स को चुराकर ले गई हैं। मामला दर्जकर मैदानगढ़ी थानाध्यक्ष जतन सिंह की देखरेख में संजय कॉलोनी चौकी प्रभारी उमेश यादव, हवलदार पंकज और एएसआई किशोर ने जांच शुरू की।
विज्ञापन


आरोपियों ने पुलिस को ऐसे किया गुमराह
इस टीम ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पता लगा कि  महिलाएं मेटेकिलक रेड रंग की स्कूटी से एक युवक के साथ आई थीं। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए स्कूटी को गुरुग्राम बॉर्डर तक ले गए थे। आखिरकार हवलदार पंकज की टीम ने मदनगीर से महिला मिथिलेश(55), उसकी बेटी दुर्गेश्वरी (21) और बेटा चिराग (19) को गिरफ्तार कर लिया। चिराग ज्वेलरी दुकान के बहार स्कूटी लेकर मां-बेटी का इंतजार कर रहा था। इनके कब्जे से ज्वेलरी दुकान से चुराई सात जोड़ी सोने की बाली, एक मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, सोने का कड़ा व स्कूटी जब्त कर ली गई। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से मैदानगढी इलाके में चोरी के दो मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति व दो बड़े बेटे हाल ही में जेल से बाहर आए हैं
महिला मिथिलेश का पति जयपाल, बड़ा बेटा सागर और राजीव हाल ही में जेल से बाहर आए हैं। ये हत्या के केस में जेल में बंद थे। सागर के खिलाफ नौ व राजवी के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। मिथिलेश भी वर्ष 2013 में अपहरण व हत्या के केस में गिरफ्तार हो चुकी है। मिथिलेश के निशाने पर ऐसी ज्वेलरी की दुकानें होती थी जिन्हें बुजुर्ग चलाते हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed