फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Lung transplanted in patient arrived in 3 hours from Ahmedabad

उपलब्धि : अहमदाबाद से 3 घंटे में दिल्ली पहुंचे फेफड़े, नौ घंटे चली सर्जरी, प्रत्यारोपण सफल

Thu, 23 Dec 2021 05:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Dec 2021 05:05 AM IST
सार

दोनों ही राज्यों में पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मदद की। पिछले वर्ष कोरोना मरीज का फेफड़ा प्रत्यारोपित किया था।

विज्ञापन
Lung transplanted in patient arrived in 3 hours from Ahmedabad
ग्रीन कॉरिडोर बनाकर की गई राह आसान... - फोटो : ani

विस्तार

अहमदाबाद से दिल्ली पहुंचे फेफड़े 54 साल के एक मरीज में प्रत्यारोपित किए गए। दिल्ली में यह दूसरी बार है जब फेफड़ों का प्रत्यारोपण किया गया है। इससे पहले पिछले वर्ष कोरोना के एक मरीज का फेफड़ा प्रत्यारोपित किया गया था। यह दोनों ही मामले साकेत स्थित मैक्स अस्पताल से हैं।

विज्ञापन


बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद से दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल तक 950 किलोमीटर का सफर महज तीन घंटे में पूरा करते हुए फेफड़े लाए गए। दोनों ही राज्यों में पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर इसमें मदद की।
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार, अहमदाबाद में 44 वर्षीय एक मरीज का ब्रेन डेड हुआ था, जिसके परिजनों ने अंगदान का फैसला लिया। इसके बाद मैक्स अस्पताल में 54 वर्षीय मरीज लंबे समय से वेटिंग में था, इसलिए मरीज को सूचित किया गया और उन्हें तत्काल उत्तर प्रदेश से दिल्ली बुलाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि करीब नौ घंटे तक चली मैराथन सर्जरी के बाद मरीज में प्रत्यारोपण सफल रहा। देर रात मरीज को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। अगले दो से तीन दिन बाद मरीज की स्थिति के बारे में जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर भारत में पिछले वर्ष तक कभी फेफड़ों का प्रत्यारोपण नहीं हुआ था। अभी तक मैक्स, दिल्ली एम्स और गंगाराम अस्पताल में अनुमति मिल चुकी है लेकिन मैक्स अस्पताल ने पहला प्रत्यारोपण पिछले वर्ष कोविड-19 से संक्रमित मरीज पर किया था। उस दौरान मुंबई से फेफड़े दिल्ली लाए गए थे। अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. राहुल चंदोला ने बताया कि मेरठ निवासी 54 वर्षीय मरीज को सीओपीडी की बीमारी थी। 


इसके चलते उनके फेफड़े लगभग खत्म हो चुके थे और उन्हें प्रत्यारोपण की आवश्यकता थी, लेकिन देश में फेफड़ों के प्रत्यारोपण गिनती के दो-चार ही हो पाते हैं। ऐसे में इन मरीजों के लिए संभावना बहुत कम रहती है। अहमदाबाद में अंगदान की सूचना मिलने के बाद उनकी टीम सक्रिय हुई और मरीज से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि 15 डॉक्टर, नर्स व अन्य स्टाफ ने मिलकर ऑपरेशन में मदद की और नौ घंटे बाद सर्जरी पूरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed