{"_id":"5eb9a99a57ab3d263e2078b0","slug":"lt-governor-anil-baijal-order-that-university-will-take-care-of-students-teachers-and-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिए निर्देश- विश्वविद्यालय छात्रों शिक्षकों व स्टॉफ की सुरक्षा का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिए निर्देश- विश्वविद्यालय छात्रों शिक्षकों व स्टॉफ की सुरक्षा का रखें ध्यान
Tue, 12 May 2020 02:54 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 12 May 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
anil baijal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने विश्वविद्यालयों के उपकुलपति व शिक्षण कार्य के निदेशकों को निर्देश दिया है कि दाखिला से लेकर परीक्षा परिणाम घोषित करने तक में तकनीक का इस्तेमाल किया जाए। विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ शैक्षणिक गतिविधियों की निरंतरता सुनिश्चित करें। उपराज्यपाल की उपकुलपतियों को सलाह है कि कोरोना समेत दूसरी जल-जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सामाजिक दूरी, कीटाणु शोधन और कैंपस में मच्छरों के प्रजनन स्रोतों की नियमित जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
उपराज्यपाल सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय, नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेेक्नोलॉजी, अंबेडकर विश्वविद्यालय, आईजीडीटीयूडब्ल्यू के उपकुलपति और आईआईआईटी दिल्ली के निदेशक के साथ ऑनलाइन शिक्षा, लंबित परीक्षाएं, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट व आगामी सत्र में प्रवेश आदि की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन ने उपराज्यपाल को इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपराज्यपाल ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों में तकनीक का इस्तेमाल होना चाहिए। साथ ही अगले शैक्षणिक वर्ष की योजना भी तैयार की जाए। हर योजना में छात्रों व शिक्षकों समेत पूरे स्टॉफ की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए।
विज्ञापन
हर संस्थान वर्चुअल क्लासरूम और वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा विकसित करे और कर्मचारियों को इसमें प्रशिक्षित भी करे। उपराज्यपाल ने निर्देश दिया कि सिलेबस की तैयारी, परीक्षा आयोजित करने व परिणामों की घोषणा के उपयुक्त इंतजाम किए जाएं।