फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Lockdown till 10 May at JNU

जेएनयू में 10 मई तक लॉकडाउन, रजिस्ट्रार ने नोटिस किया जारी

Mon, 03 May 2021 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 May 2021 06:06 AM IST
सार

  • नियम तोड़ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई
  • सैर और आवाजाही पर रोक

विज्ञापन
Lockdown till 10 May at JNU
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय,नई दिल्ली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के चलते दिल्ली सरकार ने 10 मई तक लॉकडाउन आगे बढ़ा दिया है।  इसी के तहत जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी कैंपस के लिए लॉकडाउन के नए दिशा-निर्देश जारी किये है। कैंपस में घरेलू सेवक, माली, ड्राइवर, कार साफ करने वालों की आवाजाही पर रोक जारी रहेगी। 

विज्ञापन


जेएनयू प्रशासन ने लॉकडाउन के तहत कैंपस में कई प्रकार के प्रतिबंध भी लागू किए हैं। सभी ढाबों और खानपान स्थलों पर ग्राहकों का प्रवेश निषिद्ध रहेगा। हालांकि खाद्य पदार्थ घर पहुंचाने की सेवा जारी रहेगी। इसके अलावा आवासीय क्षेत्र और छात्रावास परिसर के भीतर, किसी अन्य घर या हॉस्टल में जाने पर सख्ती से पाबंदी लागू होंगी। कर्फ्यू के दौरान परिसर में आवाजाही पर भी रोक रहेगी। परिसर में भीड़ एकत्रित करने, सम्मेलन करने, स्टेडियम या सड़कों पर सैर आदि करने पर रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन


इससे पहले विश्वविद्यालय ने लॉकडाउन के दौरान केंद्रीय पुस्तकालय को बंद रखने की घोषणा की थी। हालांकि आपातकाल व आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों, चिकित्सा आपात स्थिति तथा आवश्यक सामान की आपूर्ति की इजाजत दी गई है। इसके अलावा बैंक, एटीएम, सब्जी, दूध, दवा आदि के लिए आने- जाने की छूट भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोेविड जांच शिविर आज और कल
कैंपस में बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तीन और चार मई को कोविड -19 जांच शिविर लगाया जा रहा है। जांच शिविर पर एक साथ भीड़ को रोकने के मकसद से जेएनयू सिक्योरिटी ऑफिसर के पास पहले जानकारी देने होगी। रजिस्ट्रार प्रो अनिर्बान चक्रवर्ती के मुताबिक, जेएनयू फैकल्टी क्लब की ओर से संबंधित इलाके के डीएम के सहयोग से विश्वविद्यालय कैंपस स्थित रेलवे रिजर्वेशन सेंटर के पास लगाया जा रहा है। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जांच शिविर में  जेएनयू कम्युनिटी के लोग कोरोना जांच करवा सकते हैं। इच्छुक लोग आने से पहले जेएनयू सिक्योरिटी ऑफिसर से 8130573744 और 9312437374 मोबाइल नम्बर पर फोन करके अपना आने का समय ले सकते हैं, ताकि भीड़ में न खड़ा होना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed