फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Lockdown extend in Delhi Ban on wedding in public places only 20 people will be included Metro closed

दिल्ली में लॉकडाउन : सार्वजनिक स्थानों पर शादी पर लगी पूर्ण पाबंदी, 20 लोग ही हो सकेंगे शामिल, मेट्रो बंद

Sun, 09 May 2021 04:27 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 09 May 2021 04:27 PM IST
सार

डीडीएमए के आदेशानुसार सार्वजनिक स्थानों, बैंक्वेट हॉल, होटलों और ऐसे ही अन्य स्थानों पर शादी समारोहों पर पूरी पाबंदी रहेगी। समारोह में सिर्फ 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। समारोह केवल घर या अदालत में ही आयोजित करने की अनुमति होगी।

विज्ञापन
Lockdown extend in Delhi Ban on wedding in public places only 20 people will be included Metro closed
marriage - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली में लागू लॉकडाउन को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को 17 मई तक बढ़ा दिया है। इस बीच दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने आदेश जारी करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शादी पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही मेट्रो सेवाएं भी बंद रहेंगी। 

विज्ञापन


डीडीएमए के आदेशानुसार सार्वजनिक स्थानों, बैंक्वेट हॉल, होटलों और ऐसे ही अन्य स्थानों पर शादी समारोहों पर पूरी पाबंदी रहेगी। समारोह में सिर्फ 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। समारोह केवल घर या अदालत में ही आयोजित करने की अनुमति होगी। इसके अलावा डीडीएमए ने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस उपायुक्त, संबंधित प्राधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि लोग आईएसबीटी, रेलवे स्टेशनों, मंडियों, दुकानों पर कोविड-19 के लिहाज से अनुकूल व्यवहार करें।
विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में गिरावट आ रही है। इसीलिए दिल्ली में लॉकडाउन 7 दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि इस लॉकडाउन में बेहद सख्ती रहेगी। इस दौरान दिल्ली मेट्रो सेवा सेवाएं भी बंद रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन आपूर्ति में सुधार
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में ऑक्सीजन आपूर्ति में सुधार हुआ है। अब हमें अस्पतालों से ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए कॉल नहीं आ रही है। टीकाकरण भी तेजी से चल रहा है लेकिन अभी पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध नहीं हैं।

रविवार को कोरोना के 13,336 मामले सामने आए
दिल्ली में संक्रमण से हालात कुछ बेहतर होते नजर आ रहे हैं। रविवार को कोरोना के 13,336 मामले सामने आए और 273 लोगों को मौत हो गई। वहीं 14,738 लोग ठीक हुए। कई दिनों बाद दिल्ली में 15 हजार से कम मामले दर्ज किए गए। पिछले 6 दिनों से दैनिक संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 13,23,567 हो गई है। इनमें से 12,17, 991 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, कुल 19,344 लोगों की मौत हो चुकी है। काफी दिनों बाद ऐसा देखा गया है कि संक्रमितों की संख्या से ठीक हुए मरीजों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed