{"_id":"613043d95b31e56843615a92","slug":"live-updates-weather-delhi-gurugram-noida-faridabad-monsoon-heavy-rain-traffic-jam-in-ncr-due-to-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR Weather Live: दिल्ली-एनसीआर में तीसरे दिन भी बारिश जारी, आज फिर बढ़ेगी लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR Weather Live: दिल्ली-एनसीआर में तीसरे दिन भी बारिश जारी, आज फिर बढ़ेगी लोगों की परेशानी
Thu, 02 Sep 2021 12:04 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:04 PM IST
सार
Delhi-NCR Rain Waterlogging Live Updates: दिल्ली एनसीआर में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश जारी है। इसके कारण आज भी लोगों को जलभराव और ट्रैफिक जाम से राहत नहीं मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग और यातायात पुलिस ने इससे संबंधित कई तरह के दिशानिर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में भारी बारिश
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई जगह भीषण जाम की स्थिति
बारिश के बाद हुए जलभराव के चलते जीटी रोड, दिल्ली वजीराबाद रोड, सीआईएसएफ रोड, वसुंधरा सेक्टर एक, हिंडन बैराज रोड, मोहननगर और कौशांबी में वाहनों की लंबी कतार लग गई है। जाम इतना भीषण है कि आधे घंटे का सफर तय करने में एक से सवा घंटे का समय लग रहा है। यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस जाम खुलवाने में जुटी हुई है।
फरीदाबाद में गिरी रेलवे ओवर ब्रिज की सेफ्टी वॉल
दो दिन से लगातार हो रही बरसात के चलते फरीदाबाद में नेशनल हाईवे पर बने रेलवे ओवर ब्रिज की सेफ्टी वॉल गिर गई। इससे हाईवे के किनारे पैदल चलने वाले लोगों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। पुलिस ने फिलहाल रस्सी बांधकर एरिया को कवर किया है।
कई जगहों पर लगा जाम
दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बाद महामाया फ्लाईओवर के पास एक्सप्रेसवे और रिंग रोड समेत कई जगहों पर जलजमाव के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई है। वाहनों और पैदल चलने वालों को कई तरह की परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोगों को घरों में रहने की सलाह
बारिश के कारण संभावित खतरे को देखते हुए लोगों को ट्रैफिक दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। ऐसे में कमजोर संरचनाओं के भीतर ठहरना सुरक्षित नहीं है। इस मौसम में घरों में रहना और संभव हो तो यात्रा न करना ज्यादा सुरक्षित है।
बारिश से हो सकते ये नुकसान
विभाग ने बताया है कि ऐसी भारी बारिश के कारण दिल्ली व आसपास के इलाकों की सड़कों पर फिसलन हो सकती है, जिसके कारण सड़कों पर जाम लगने की संभावना है। इसके साथ ही नीचे पड़ने वाले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है। कुछ समय के लिए दृश्यता भी कम हो सकती है। बगानों, बागवानी और खड़ी फसलों को आंशिक क्षति पहुंच सकती है।
राजधानी में आज भी भारी बारिश
राजधानी दिल्ली में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार सुबह से ही दिल्ली व आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है। आज लगातार तीसरा दिन है जब दिल्ली समेत नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, सोहना और नूंह के इलाके भारी बारिश झेल रहे हैं। इससे एक बार फिर लोगों की परेशानियां बढ़ गईं हैं।

Delhi: Several roads waterlogged in the Ring road area as the national capital continues to receive heavy rainfall pic.twitter.com/JQlOGitAEa
— ANI (@ANI) September 2, 2021