फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Liquor scam CBI's questioning of Deputy Chief Minister

दिल्ली के बच्चों से बोले सिसोदिया: 'मैं जेल से खबर लूंगा, पढ़ाई में लापरवाही की तो मनीष चाचा छोड़ देंगे खाना'

Sun, 26 Feb 2023 12:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 26 Feb 2023 12:40 PM IST
सार

मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैं जेल जाने से नहीं डरता। इनके झूठे आरोपों के चक्कर में एक-दो बार जेल जाना तो छोटी सी बात है। आगे उन्होने कहा कि 'सरफरोसी की तमन्ना अब हमारे दिल में है'।
    

विज्ञापन
Liquor scam CBI's questioning of Deputy Chief Minister
मनीष सिसोदिया से सीबीआई की पूछताछ जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए CBI ऑफिस पहुंचे हैं। सिसोदिया के घर से निकलते ही समर्थकों ने उनका अभिवादन किया। इस दौरान समर्थकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। CBI दफ्तर जाने से पहले सिसोदिया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि राजघाट गए।

विज्ञापन

 

समर्थकों के साथ सिसोदिया CBI दफ्तर पहुंचे। सिसोदिया ने खुद को भगत सिंह का अनुयायी बताते हुए कहा कि वो देश के लिए शहीद हो गए थे, झूठे आरोपों के लिए जेल जाना बहुत छोटी बात है। सिसोदिया ने कहा कि मैं सीएम केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि भले ही मुझे जेल जाना पड़े लेकिन आप देश की सेवा करते रहिएगा। साथ ही उन्होंने दिल्ली के छात्रों से कहा कि   बच्चों पढ़ाई बिल्कुल मेहनत से करनी है। मां-बाप का नाम रोशन करना है और अगर ठीक से नहीं पढ़ाई की तो मुझे तकलीफ होगी और मैं खाना छोड़ दूंगा।

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन में ईमानदारी से काम किया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में ईमानदारी से काम किया। उन्होंने दिल्ली के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे से पढ़ना। अगर मैं जेल चला गया और मुझे पता चला कि आपने ठीक से पढ़ाई नहीं की तो मैं खाना छोड़ दूंगा।
 

विज्ञापन

परिवार ने मेरा बहुत साथ दिया- सिसोदिया
मेरे दोनों परिवारों (निजी परिवार और दिल्ली की जनता) ने मेरा बहुत साथ दिया था। जब मैं टीवी चैनल में काम करता था तब अच्छी जिंदगी चल रही थी। बाद में मैं वो छोड़कर राजनीति में आया। अब ये मुझे जेल भेजेंगे तो मेरी पत्नी अकेली रहेगी लेकिन मैं नहीं डरता।

 

'मैं जेल जाने से नहीं डरता'

मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैं जेल जाने से नहीं डरता। इनके झूठे आरोपों के चक्कर में एक-दो बार जेल जाना तो छोटी सी बात है। आगे उन्होने कहा कि 'सरफरोसी की तमन्ना अब हमारे दिल में है'।
    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed