{"_id":"61d34352cf77144a0921e2f3","slug":"light-rain-likely-from-january-5-to-january-9-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather News: पांच से नौ जनवरी तक हल्की बूंदाबांदी संभव, जानिए कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather News: पांच से नौ जनवरी तक हल्की बूंदाबांदी संभव, जानिए कैसा रहेगा मौसम
Tue, 04 Jan 2022 08:05 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 04 Jan 2022 08:05 AM IST
सार
दिल्ली में सोमवार को एक बार फिर से धूप खिली और इससे ठंड से राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में काफी दिनों से कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान किए हुए है। दिन में खिली धूप थोड़ी राहत प्रदान कर रही है, लेकिन सुबह और शाम ठिठुरन बढ़ रही है। अब मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार से धूप की जगह बादल लेंगे और इसके साथ हल्की बारिश होगी। राहत की बात यह है कि इससे सर्दी पर कुछ ब्रेक लगेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से बढ़कर 10 से 11 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली में सोमवार को एक बार फिर से धूप खिली और इससे ठंड से राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को अधिकतम तापमान 20.4 और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में पांच जनवरी से हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। यह हल्की बारिश रविवार (नौ जनवरी) तक जारी रहेगी।
विभाग ने चार जनवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहने की संभावना जताई है। पांच जनवरी से न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। पांच व छह जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, सात व आठ जनवरी को 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। नौ जनवरी से अधिकतम तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी।
- पूर्वानुमान: आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे, सुबह केसमय हल्की धुंध रहेगी।
- अधिकतम तापमान: 21.5 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 05.4 डिग्री सेल्सियस
- 04 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:38 मिनट
- 05 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:15 मिनट