फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Light House shows direction of ships will now tell the history of area

तैयारी: जहाजों को दिशा दिखाने वाले ‘लाइट हाउस’ अब बताएंगे इलाके का इतिहास

Sun, 28 Mar 2021 08:08 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Sun, 28 Mar 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
Light House shows direction of ships will now tell the history of area
लाइट हाउस - फोटो : पिक्साबे

पोत एवं पत्तन मंत्रालय प्रकाश स्तंभों को पर्यटन स्थल के रूप में तब्दील करने पर काम कर रहा है और कभी जहाजों को दिशा दिखाने वाले ये संकेत स्थल अब संबंधित इलाके का इतिहास बताएंगे।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने 'मन की बात' में किया उल्लेख
मंत्रालय के एक अधिकारी ने मीडिया से कहा, ‘‘ हमारे नौवहन प्रकाश स्तंभ (लाइट हाउस) देश की विरासत हैं। हर लाइट हाउस का अपना एक इतिहास है। ऐसे में पर्यटन स्थल के रूप में इनका विकास करने का प्रस्ताव किया गया है।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इस बारे में उल्लेख किया।

विज्ञापन

देशभर में लाइट हाउस का हुआ सर्वेक्षण

पोत, पत्तन मंत्री मनसुख मांडविया ने मंत्रालय को इस प्रस्ताव पर विचार करने को कहा था कि क्या ‘लाइट हाउस’ को धरोहर स्थल और पर्यटन के उद्देश्य से विकसित किया जा सकता है। अधिकारी ने बताया कि इस प्रस्ताव को कार्यरूप देते हुए देश के प्रमुख ‘लाइट हाउसों’ का सर्वेक्षण कराया गया और इस बात पर ध्यान दिया गया कि इनमें से कहां पर्याप्त जमीन उपलब्ध है।

मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक ‘‘ पूरे देश में 195 लाइट हाउस का सर्वेक्षण कराया गया और इनमें से 71 को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए चिह्नित किया गया है।’’ मोदी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि लाइट हाउस पर्यटन के लिहाज से विशिष्ट होते हैं और अपनी भव्य संरचनाओं के कारण ये हमेशा से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत में भी 71 लाइट हाउस चिह्नित किए गए हैं जिन्हें उनकी क्षमताओं के मुताबिक संग्रहालय और थिएटर सहित विभिन्न सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल

अधिकारी ने बताया कि पोत, पत्तन मंत्री ने इस उद्देश्य के लिए ‘रुचि पत्र’ (ईओआई) तैयार करने को कहा है। दरअसल, लोकसभा ने हाल ही में ‘नौचालन के लिए सामुद्रिक सहायता विधेयक 2021’ को मंजूरी दी है। इसके माध्यम से प्रकाश स्तंभ अधिनियम 1927 से संबंधित कानून को समेकित और संशोधित किया जा रहा है।

इस विधेयक के कानून का स्वरूप लेने के बाद प्रकाश स्तंभों के स्थान पर कानूनी रूप से नौचालन के संबंध में समुद्री सहायता के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का और बेहतर ढंग से उपयोग किया जा सकेगा।

विज्ञापन

पर्यटन के नजरिए से होगा विकास

पोत, पत्तन मंत्रालय का मानना है कि आधुनिक प्रौद्योगिकी आने से इन ‘लाइट हाउस’ के प्रयोग में नहीं आने के कारण इनका पर्यटन के दृष्टिकोण से विकास किया जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण बेहतर स्थानों पर स्थित हैं। इनके अगल-बगल हरियाली और समुद्र तट हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘इन स्थानों के नौवहन इतिहास की भी जानकारी दी जाएगी।’’

मसलन, महाराष्ट्र में कान्होजी द्वीप पर 125 साल पुराना लाइट हाउस है। यहां पर किला भी है और शिवाजी महाराज के समय की तोप भी लगी हुई है। देश के कुछ प्रमुख लाइट हाउसों में तमिलनाडु स्थित ‘मनपैड’ शामिल है जो तुतीकोरिन से 60 किलोमीटर दूर है।

इसी प्रकार से, केरल स्थित कोवलम का ‘लाइट हाउस’ भी है जो तिरुवनंतपुरम से 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह सबसे प्राचीन ‘लाइट हाउसों’ मे से एक है। वहीं पुडुचेरी में भी ऐतिहासिक ‘लाइट हाउस’ है जो काफी पुराना है। कर्नाटक के उडुपी शहर से 12 किलोमीटर दूर मुलूर नामक एक छोटे से गांव में भी एक ‘लाइट हाउस’ स्थित है। गुजरात के द्वारका के ‘रुपेन क्रीक’ में लाइट हाउस का निर्माण 19 वीं शताब्दी में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed