फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Life Without Water Dependent on Tankers No Drinking Water Supply for a Week in Delhi

बिन पानी सब सून: टैंकरों के भरोसे जीवन, हफ्ते भर से पेयजल की आपूर्ति नहीं, गंदे पानी से बीमारी का खतरा

Mon, 25 May 2026 05:38 AM IST
Digvijay Singh फिरदौस आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
फिरदौस आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 25 May 2026 05:38 AM IST
सार

तपती धूप, चढ़ता पारा और हाथों में बाल्टी-डिब्बे लिए टैंकर से पानी के लिए लाइन लगाए लोग...दिल्ली के अशोक नगर, करावल नगर वेस्ट और सुंदर ब्लॉक के निवासियों के लिए यह समस्या रोज की परीक्षा बन गई है।

विज्ञापन
Life Without Water Dependent on Tankers No Drinking Water Supply for a Week in Delhi
दिल्ली में पानी की किल्लत - फोटो : एएनआई

विस्तार

तपती धूप, चढ़ता पारा और हाथों में बाल्टी-डिब्बे लिए टैंकर से पानी के लिए लाइन लगाए लोग...दिल्ली के अशोक नगर, करावल नगर वेस्ट और सुंदर ब्लॉक के निवासियों के लिए यह समस्या रोज की परीक्षा बन गई है। सुबह से महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे पानी के टैंकरों के इंतजार में लंबी कतारों में खड़े नजर आते हैं। 

विज्ञापन


तेज गर्मी के बीच बूंद-बूंद पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई परिवार बोतलबंद पानी खरीदने के लिए मजबूर हैं। जल संकट से दिन का सुकून और रात की नींद छिनने से नाराज लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं।  
विज्ञापन


गंदे पानी की सप्लाई से बढ़ा बीमारी का खतरा
वेस्ट करावल नगर के निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में पानी आता भी है, तो वह इतना गंदा और बदबूदार होता है कि उसे इस्तेमाल नहीं कर सकते। ऐसा ही हाल शकरपुर स्थित सुंदर ब्लॉक और अशोक नगर के शिव शक्ति गली स्थित डी-ब्लॉक का भी है। सुंदर ब्लॉक में कई सप्ताह से लगातार दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। दावा है कि गंदे पानी के वजह से इलाके में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सप्ताह से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। ऐसे में लोगों की सेहत को खतरा है। - अंशुल वर्मा।
पानी की सप्लाई ठप है, जिससे इलाके में पानी की किल्लत हो गई है। -सुनील बैंसल।
दिल्ली जल बोर्ड के टैंकरों और बोतलबंद पानी के भरोसे अब जीवन गुजर रहा है। - मुकेश भड़ाना।
दिल्ली जल बोर्ड के टैंकरों के भरोसे कब तक जीवन चलेगा। पानी की सप्लाई शुरू करें। - रामपाल।
पानी की किल्लत जल्द ही दूर कर दी जाएगी। लोगों की राहत के लिए अभी दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर भेजे गए हैं। -जितेंद्र महाजन, विधायक, रोहतास नगर 


जल संकट... केजरीवाल ने सरकार पर बोला हमला 
 दिल्ली में बढ़ते जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राजधानी में पानी की समस्या को सरकार की विफलता बताते हुए कहा कि हजारों लोग लंबे समय से पानी के लिए परेशान हैं और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने जल संकट से जुड़ी एक मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए कहा कि किसने सोचा था, एक दिन देश की राजधानी का ये हाल होगा। उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। मनीष सिसोदिया ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार जनता की मूल समस्याओं को हल करने में असफल रही है। सिसोदिया ने कहा कि पिछले एक महीने से हजारों लोग बिना पानी के परेशान हैं। कई कामकाजी महिलाएं कार्यालयों में जाकर नहाने के लिए मजबूर हो रही हैं।

जल मंत्री ने कहा-11 साल सत्ता में रहे, अब हैरान क्यों 
गर्मी की तपिश के बीच दिल्ली में पानी संकट पर सियासत तेज हो गई है। दक्षिणपुरी इलाके में पानी की किल्लत पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिनके हाथ में 11 साल तक पूरी व्यवस्था रही, वही अब दिल्ली की हालत पर सवाल उठा रहे हैं। दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में पानी संकट को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुई बयानबाजी प्रवेश साहिब सिंह ने आम आदमी पार्टी को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने पानी, सीवर और जल भंडारण जैसे बुनियादी मुद्दों पर जमीन पर उतना काम नहीं किया, जितना प्रचार किया गया। झूठे मॉडल और विज्ञापनों की सियासत ने दिल्ली को इस हालत में पहुंचा दिया, जिसकी कीमत आज आम लोग चुका रहे हैं। मंत्री ने सवाल उठाया कि जब पूरी व्यवस्था पिछली सरकार के हाथ में थी, तब हालात सुधारने के लिए ठोस बदलाव क्यों नहीं किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed