फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   LG gives one lac rupees donation for temple construction

उपराज्यपाल ने मंदिर निर्माण के लिए एक लाख रुपये दिए

Tue, 26 Jan 2021 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
LG gives one lac rupees donation for temple construction
नई दिल्ली। राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश विनायक खांडेकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से मिला। मुलाकात के दौरान बैजल ने एक लाख रुपये का चेक सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना, प्रांत उपाध्यक्ष व मरघट वाले हनुमान मंदिर के प्रधान वैभव शर्मा भी थे।
विज्ञापन

उपराज्यपाल से मुलाकात के बाद खांडेकर ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए समाज में अद्भुत उत्साह है। समाज के लोग मंदिर निर्माण के लिए कुछ न कुछ देने के लिए उत्सुक हैं। अगले एक-दो दिन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की जाएगी। कपिल खन्ना ने बताया कि 15 जनवरी से निधि समर्पण अभियान शुरू किया गया है। माघ पूर्णिमा (27 फरवरी) तक इस अभियान के सभी लोगों से संपर्क साधेंगे।
विज्ञापन

विहिप कार्यकर्ता देशभर के 12 करोड़ परिवारों से संपर्क करेंगे। समर्पण अभियान में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ट्रस्ट ने 10 रुपये, 100 रुपये और 1000 रुपये के कूपन जारी किए हैं। 1000 रुपये से अधिक की राशि रसीद से स्वीकार की जा रही है और 20 हजार से अधिक की राशि चेक से ली जा रही है। कूपन और रसीद पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed