{"_id":"6a85b6f46cdd5b5b1c076f32","slug":"layers-of-corruption-during-the-aap-governments-tenure-exposed-again-devendra-ashram-news-c-340-1-del1011-151359-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की परतें फिर खुलीं : देवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की परतें फिर खुलीं : देवेंद्र
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के उन्नयन से जुड़ी निविदा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले में आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आप पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस गिरफ्तारी से आप सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की परतें एक बार फिर सामने आई हैं।
देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने अपने 10 वर्ष से अधिक के शासन में दिल्ली सरकार के किसी भी विभाग को नहीं बख्शा। एसटीपी की निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद परियोजना की राशि बढ़ाकर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के आरोपों की जांच में सत्येंद्र जैन समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने ईमानदारी और पारदर्शिता का वादा कर सत्ता हासिल की, लेकिन बाद में भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर गए। उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड की वित्तीय स्थिति का जिक्र करते हुए दावा किया कि बोर्ड का कुल संचित ऋण और लंबित बिलों का बोझ 73 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 1.42 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन को पंजाब का सह-प्रभारी बनाए जाने और अब उनकी गिरफ्तारी से आप की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं।