फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Lawyers end boycott of judicial proceedings; ACP and SHO transferred

Delhi News: वकीलों का न्यायिक कार्य बहिष्कार खत्म, एसीपी-एसएचओ का तबादला

Wed, 28 Oct 2026 10:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Lawyers end boycott of judicial proceedings; ACP and SHO transferred
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली। दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की कोऑर्डिनेशन कमेटी ने वकीलों का चल रहा अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्य बहिष्कार तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा कर दी है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय द्वारा शाहदरा के एसीपी और एसएचओ के तबादले के आदेश जारी किए जाने और आपसी सहमति बनने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

कोऑर्डिनेशन कमेटी के अनुसार दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर शाहदरा के एसीपी को गांधी नगर से हटाकर एसपीडब्ल्यूएसी में भेज दिया है जबकि शाहदरा थाने के एसएचओ का तबादला सुरक्षा यूनिट में कर दिया गया है। कमेटी ने स्पष्ट किया है कि अन्य मुद्दों पर प्रशासनिक बातचीत और निगरानी जारी रहेगी, जिसके तहत शाहदरा बार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दी गई शिकायतों की जांच दो महीने के भीतर पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा शाहदरा थाने में दर्ज एफआईआर में नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे और यदि वे जल्द गिरफ्तार नहीं होते हैं तो नियमानुसार गैर-जमानती वारंट और लुक आउट सर्कुलर जारी करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी। साथ ही वकीलों के खिलाफ शाहदरा थाने में दर्ज एफआईआर संख्या की जांच एक हफ्ते के भीतर पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहयोग के लिए आभार और काम पर लौटने की अपील


कड़कड़डूमा कोर्ट के अधिवक्ता अंकित मंडार ने बताया कि कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन नीरज और अन्य पदाधिकारियों ने इस सफलता के लिए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, सभी बार एसोसिएशनों और न्याय व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में सहयोग करने वाले न्यायिक अधिकारियों का आभार जताया है। कमेटी ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे तुरंत प्रभाव से अपने न्यायिक कार्यों में वापस लौट आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed