फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ladakh Accident Pm narendra modi amit shah yogi adityanath and other leaders expresses sadness over death of Army soldiers

Ladakh Accident Reactions: हादसे पर राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी ने जताया दुख, दिया हर संभव मदद का भरोसा

Fri, 27 May 2022 11:17 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 27 May 2022 11:17 PM IST
सार

लद्दाख में शुक्रवार दोपहर हुए हादसे में सात जवानों की मौत हो गई है जबकि 19 जवान घायल हो गए हैं। घायलों को पंचकूला स्थित कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे पर देश के कई प्रमुख नेताओं ने दुख जताया है।

विज्ञापन
ladakh Accident Pm narendra modi amit shah yogi adityanath and other leaders expresses sadness over death of Army soldiers
लेह में जवानों को ले जा रही बस नदी में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लद्दाख के तुरतुक में शुक्रवार को हुए बस हादसे में सात जवानों की मौत और 19 जवानों के गंभीर रूप से घायल होने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। घायलों को पंचकूला स्थित कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने घायलों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''लद्दाख में बस दुर्घटना की सूचना सुनकर बहुत दुखी हूं, जिसमें वीर जवानों ने अपनी जान गंवाई है। मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिजनों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव मदद की जा रही है।''
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताते हुए कहा, ''लद्दाख में भारतीय सेना की एक बस के खाई में गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में हमने अपने जिन वीर जवानों को खोया है मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों को त्वरित उपचार के लिए ले जाया गया है, ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।''

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ''लद्दाख में एक बस त्रासदी के कारण हमारे बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ। हम अपने देश के लिए उनकी सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना।''

उन्होंने आगे कहा, ''सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे से बात की, जिन्होंने मुझे स्थिति से अवगत कराया और घायल सैनिकों की जान बचाने के लिए सेना द्वारा उठाए गए कदमों से अवगत कराया। सेना घायल जवानों की हर संभव मदद कर रही है।''

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ''लद्दाख में दुर्भाग्यपूर्ण वाहन दुर्घटना में हुई जवानों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायल जवानों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।''

हादसे पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, ''लद्दाख में दर्दनाक घटना में अपने वीर जवानों के निधन की घटना काफी दुखद है। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के प्रति हैं। देश के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा हमेशा याद रखी जाएगी। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं।''

लद्दाख हादसे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताते हुए ट्वीट किया, "लद्दाख में भारतीय सेना के जवानों के साथ हुए हादसे के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। शोकसंतप्त परिवारों के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ''लद्दाख में आज हुए दर्दनाक सड़क हादसे में हमारे सात वीर जवानों के निधन की खबर से बहुत ज्यादा व्यथित हूं। कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं।''



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed