फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kumar Vishwas takes jibe on finance minister Nirmala Sitharaman on rising prices of petrol and diesel

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर कुमार विश्वास ने वित्त मंत्री पर कसा तंज, बोले- ईश्वर की कृपा है... 

Sun, 21 Feb 2021 07:30 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 21 Feb 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Kumar Vishwas takes jibe on finance minister Nirmala Sitharaman on rising prices of petrol and diesel
डॉ. कुमार विश्वास - फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर सरकार की भी खूब आलोचना की जा रही है। इस बीच पेट्रोल और डीजल के दामों पर सरकार का नियंत्रण न होने के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर कवि डॉ. कुमार विश्वास ने तंज कसा है। कुमार विश्वास ने निर्मला सीतारमण के एक बयान का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कर टिप्पणी की है।
विज्ञापन




उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा कि ईश्वरीय कृपा अर्थात एक्ट ऑफ गॉड। दरअसल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ईंधन के बढ़ते दामों पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा था कि इस मामले में सरकार कुछ नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम सरकार के हाथ में नहीं है। ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनियां दाम तय करती है। सरकार का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है। 
विज्ञापन


वहीं इससे पहले निर्मला सीतारमण ने ईंधन की बढ़ती कीमतों पर कहा था कि यह एक गंभीर और अहम मुद्दा है। दोनों केंद्र और राज्य सरकारों को उपभोक्ताओं को उचित स्तर पर खुदरा ईंधन उपलब्ध कराने के लिए बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि यह एक ऐसा मुद्दा है जिसमें कीमत में कटौती के अलावा कोई भी उत्तर जनता को स्तुष्ट नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए वास्तविकता सामने लाने के लिए मैं जो भी कहूं, उससे लोग यही कहेंगे कि मैं उत्तर देने से बच रही हूं। इसलिए मैंने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है।' सरकार का पेट्रोल की कीमत पर कोई नियंत्रण नहीं है, तेल कंपनियां कच्चे तेल का आयात करती हैं, रिफाइन करती हैं और वितरित करती हैं। इसलिए यह एक बड़ा धर्मसंकट है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed