फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   KPS Malhotra working as DCP awarded Union Home Minister Medal for Excellence in Investigation 2021

दिल्ली: डीसीपी केपीएस मल्होत्रा को केंद्रीय गृह मंत्री के उत्कृष्टता पदक 2021 से किया सम्मानित 

Thu, 12 Aug 2021 07:24 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 12 Aug 2021 07:24 PM IST
सार

उन्होंने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में काम किया है और अभिनेता सुशांत सिंह की मौत से संबंधित ड्रग्स मामले की जांच करने वाली एसआईटी का भी नेतृत्व कर रहे थे। 

विज्ञापन
KPS Malhotra working as DCP awarded Union Home Minister Medal for Excellence in Investigation 2021
केपीएस मल्होत्रा - फोटो : ट्विटर ANI

विस्तार

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस के छह पुलिसकर्मियों को वर्ष 2021 के लिए जांच में उत्कृष्टता के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया है। जांच में उत्कृष्टता के लिए हर वर्ष ये पदक दिया जाता है। इंस्पेक्टर सतीश चंदर शर्मा (मरणोपरांत), एसीपी संदीप लांबा, डब्ल्यू/इंस्पेक्टर डोमिनिका पुरी, इंस्पेक्टर अमलेश्वर कुमार राय, इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह कटारिया और इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह शामिल हैं। इस पदक का गठन 2018 में अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच अधिकारियों द्वारा जांच में उत्कृष्टता को मान्यता देने के उद्देश्य से किया गया था।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सतीश शर्मा ने बटला हाउस एनकाउंटर मामले की जांच की थी। जांच के दौरान एक फरार आरोपी शहजाद उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर आरोपपत्र दाखिल किया गया था। . दिल्ली उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश, भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश और अध्यक्ष एनएचआरसी द्वारा वैज्ञानिक और पेशेवर जांच की सराहना की गई। निचली अदालत अभियोजन पक्ष से पूरी तरह संतुष्ट थी और आरोपी शहजाद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इस मामले में 23 फरवरी 2018 को अन्य आरोपी आरिज खान को गिरफ्तार किया गया था। तीन अगस्त, 2021 को आरोपी आरिज खान को भी दोषी ठहराया गया। उसे मौत की सजा वह 11 लाख रुपये जुर्माना किया गया था। इंस्पेक्टर सतीश शर्मा को उनकी सावधानीपूर्वक और पेशेवर जांच के लिए पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन


एसीपी संदीप लांबा व इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने दिल्ली दंगों में हवलदार रतनलाल की हत्या मामले की जांच की थी। शाहदरा डीसीपी व एसीपी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।  इस मामले की जांच के दौरान, सीसीटीवी से उपलब्ध सभी वीडियो फुटेज को जब्त कर लिया गया और फ्रेम दर फ्रेम विश्लेषण किया गया। अपराध शाखा द्वारा मामले की गहन जांच से साजिश की सटीक प्रकृति और साजिशकर्ताओं की भूमिका के साथ-साथ एक बड़े साजिश के मामले को मजबूत करने के लिए निष्पादकों की भूमिका का पता चला। वीडियो स्टेबलाइजेशन, एन्हांसमेंट और मैचिंग सॉफ्टवेयर की नई तकनीक की मदद से जांच के दौरान 22 आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर वीरेन्द्र सिंह को डीडीए लैंड पूलिंग मामले की बढिय़ा जांच के लिए पुरस्कृत किया गया है। इंस्पेक्टर डोमनिका को दुष्कर्म मामले की जांच कर आरोपियों को समय से पकडने के लिए पुरस्कृत किया गया है। इंस्पेक्टर अमलेश्वर राय को दिल्ली दंगों में आईबी अधिकारी अंकित शर्मा मामले की बढिय़ा तरीके से जांच के लिए पुरस्कृत किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed