फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Knowledge Center will show glimpse of development of Metro

मेट्रो के विकास की झलक दिखाएगा नॉलेज सेंटर, डीएमआरसी ने जारी किया टेंडर

Sat, 28 Aug 2021 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Aug 2021 05:44 AM IST
सार

  • 3300 वर्ग मीटर में 46 करोड़ की लागत से तैयार होगा केंद्र

विज्ञापन
Knowledge Center will show glimpse of development of Metro
delhi metro - फोटो : PTI

विस्तार

देश भर के मेट्रो नेटवर्क की खूबियां, विस्तार और परिचालन से यात्री सुविधाओं में बदलाव की दास्तां नेशनल मेट्रो रेल नॉलेज सेंटर में देख और सुन सकेंगे। विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के नजदीक 3000 वर्ग मीटर में सेंटर के निर्माण के दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने टेंडर जारी कर दिया है। करीब 46 करोड़ की लागत से निर्माण के बाद यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होगा। पीपीपी मोड पर इसे तैयार किया जाएगा। जहां देश के अलग-अलग शहरों की मेट्रो सेवाओं के इतिहास को डिजिटल माध्यमों से प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो के सफर की शुुरुआत 12 वर्ष पहले आठ किलोमीटर के नेटवर्क से हुई थी। एक के बाद एक मेट्रो की 10 लाइनों पर मेट्रो सेवा का विस्तार 390 किलोमीटर के दायरे में किया गया। फिलहाल मेट्रो फेज-4 के तीन कॉरिडोर पर काम चल रहा है। दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क देश में सबसे बड़ा होने की वजह से सेंटर का मुख्य आकर्षण होगा।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो के सफर की शुरुआत से मेट्रो के ड्राइवरलेस होने तक की सभी खूबियां प्रदर्शित की जाएंगी। मेट्रो के विकास के दौरान की चुनौतियों को भी डिजिटल माध्यमों से प्रदर्शित किया जाएगा। डिजिटाइजेशन की दिशा में की जा रही इस पहल से देश की परिवहन सुविधाओं में आए तेजी से बदलावों को जीवंत रूप में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान सकेंगे देश भर के मेट्रो की खूबियां
मेट्रो के विकास की पूरी कहानी को ऑडियो विजुअल, फिल्म, लघु कथा, फोटोग्राफ के जरिये प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही मेट्रो के क्षेत्र में हो रहे बदलावों और अनुसंधान को भी सिलसिलेवार तरीके से सूचीबद्ध किया जाएगा। यहां एक सिमुलेटर भी होगा ताकि लोगों को मेट्रो परिचालन से जुड़ी तकनीक के अलावा डिजिटल बदलावों से मेट्रो यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को भी आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा।


होंगे रेस्तरां-कैफे के साथ पार्किंग भी
यह सेंटर दो मंजिला होगा। नॉलेज सेंटर के साथ 2800 वर्ग मीटर के क्षेत्र में एक पार्किंग भी होगी। एक बड़ा वाणिज्यिक क्षेत्र भी होगा, जहां रेस्तरां, कैफे, स्मारिका की दुकानें भी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed