फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   knife stabbed to death for making objectionable comments on family three including two minors arrested by delhi police

दिल्ली में खौफनाक वारदात: परिवार पर आपत्तिजनक कमेंट्स करने पर चाकू घोंपकर की हत्या, दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 16 Feb 2022 06:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 16 Feb 2022 06:03 AM IST
सार

आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि मुकुल ने एक नाबालिग के परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इस बात पर से नाबालिग नाराज हो गया था और उसने मुकुल की हत्या करने की साजिश रच ली। आरोपी व मृतक पहले दोस्त थे। बाद में इनकी बिगड़ गई थी। 

विज्ञापन
knife stabbed to death for making objectionable comments on family three including two minors arrested by delhi police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। नेबसराय थाना पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग समेत तीन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि मुकुल (20) नामक युवक को चाकू घोंपने की सूचना 13 फरवरी को नेबसराय थाना पुलिस को सूचना मिली थी। नेबसराय थानाध्यक्ष सुरेंद्र राणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि  पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता लगा कि युवक की मौत हो गई। हत्या का मामला दर्जकर थानाध्यक्ष सुरेंद्र राणा की देखरेख में एसआई नरेंद्र व एसआई अमन की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाली। सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि वारदात के समय पर तीन युवक घटनास्थल से भाग रहे हैं। 
विज्ञापन


जांच के बाद एसआई नरेंद्र की टीम ने कूड़ेदान, बंध रोड के पास से हत्या के आरोपी दो नाबालिग व एक बालिग को पकड़ लिया। बालिग की पहचान राकेश के रूप में हुई। इनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि मुकुल ने एक नाबालिग के परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इस बात पर से नाबालिग नाराज हो गया था और उसने मुकुल की हत्या करने की साजिश रच ली। आरोपी व मृतक पहले दोस्त थे। बाद में इनकी बिगड़ गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed