फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Knife attacked

दोस्तों को करना चाहता था जुदा, मना करने पर दोनों को मारा चाकू

Tue, 29 Sep 2020 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Knife attacked
दोस्तों को करना चाहता था जुदा, मना करने पर दोनों को मारा चाकू
विज्ञापन

घायलों को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया
मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी इलाके में एक युवक ने दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों को एक साथ घूमते देखकर आरोपी उनसे चिढ़ता था और अक्सर उनसे झगड़ा करता था। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
शनिवार देर रात पुलिस को शाहबाद डेयरी के डी ब्लॉक में दो युवकों को चाकू मारने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान डी ब्लॉक निवासी मेहताब खान (18) और गणेश (20) के रूप में हुई। मेहताब ने पुलिस को बताया कि वह निजी कंपनी में काम करता है। गणेश उसका दोस्त है और दोनों अक्सर एक साथ ही घूमते हैं।
विज्ञापन

दोनों को साथ घूमते देखकर इलाके में रहने वाला पंकज चिढ़ता था। वह गणेश को साथ घूमने फिरने से मना करता था। इस बात को लेकर पंकज का कई बार झगड़ा भी हुआ। शनिवार देर रात भी पंकज झगड़ रहा था। गणेश ने फोन कर यह बात उसे (मेहताब) बताई। मेहताब वहां पहुंच गया और पंकज को समझाने का प्रयास करने लगा, लेकिन पंकज गुस्से में चाकू से दोनों पर हमला कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed