Kisan Andolan: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का राकेश टिकैत को लेकर बड़ा बयान- पंजाब के संगठनों के दबाव में जारी है धरना
देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। सिंघु बॉर्डर पर 72वां और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन को आज 70वां दिन है। किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि शनिवार को सभी राज्य और जिलों के हाइवे पर चक्का जाम किया जाएगा। दिल्ली में तो पहले से ही किसान बैठे हैं इसलिए यहां चक्का जाम वाली स्थिति नहीं होगी। देश की अन्य जगहों पर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम की स्थिति रहेगी। यहां पढ़ें किसान आंदोलन से जुड़ा पल-पल का अपडेट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राकेश टिकैत को लेकर वीके सिंह ने दिया बड़ा बयान
केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत पंजाब के संगठनों के दबाव में धरने पर बैठे हैं।
संयुक्त किसान मोर्चा का एलान- सिर्फ हाईवे जाम करेंगे किसान
संयुक्त किसान मोर्चा ने एलान किया है कि 6 फरवरी को होने वाले चक्का जाम सिर्फ नेशनल हाईवे और राज्य स्तरीय हाईवे पर ही किए जाएंगे।
कृषि मंत्री ने सदन में देश को गुमराह करने का काम कियाः दीपेंद्र हुड्डा
कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि, आज कृषि मंत्री ने सदन और देश को गुमराह करने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह केवल पंजाब का आंदोलन है। परन्तु इस आंदोलन में हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान यहां तक की महाराष्ट्र और कर्नाटक से भी किसान शामिल हैं।
राकेश टिकैत का एलान यूपी उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं करेंगे किसान
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि यूपी और उत्तराखंड में किसान चक्का जाम नहीं करेंगे। गन्ना कटाई होने और मील पर गन्ने पहुंचने के चलते ये निर्णय लिया गया है। तहसील और कलेक्ट्रेट स्तर पर अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के किसानों को स्टैंड बाय में रखा है। वह आगे बोले कि यूपी और उत्तराखंड के किसानों को कभी भी दिल्ली आने को बोला जाएगा तो वह दिल्ली आएंगे।
सदन में भी पार्टियां ऐसे बिंदु बोल रही हैं जिनका कानून से कोई लेना-देना नहीं हैः कैलाश चौधरी
कुछ लोग कानून में जो चीज नहीं है उसे किसानों के बीच परोसना चाह रहे हैं और इसमें सबसे ज़्यादा भूमिका विपक्षी पार्टियों की है। सदन में भी पार्टियां ऐसे बिंदु बोल रही हैं जिनका कानून से कोई लेना-देना नहीं हैः कैलाश चौधरी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री
केंद्र पहले हमारी शर्तें माने, तभी होगी अगली बात
कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे किसान संगठनों ने अब केंद्र के सामने वार्ता के लिए शर्तें रखनी शुरू कर दी हैं। टीकरी बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने एलान किया कि कृषि कानूनों पर केंद्रीय स्तर पर तब तक बात नहीं होगी, जब तक जेलों में बंद किसानों को रिहा नहीं किया जाएगा।
चक्का जाम के मद्देनजर पुलिस ने दिल्ली के सभी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की
दिल्ली पुलिस ने राजधानी के बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़े करने पर कहा कि पूरे देश में कल किसानों का तीन घंटे का चक्का जाम होने वाला है, उसके मद्देनजर हमने दिल्ली की सभी बॉर्डर पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है। हालांकि किसानों ने कहा कि वे दिल्ली में ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं लेकिन 26 जनवरी को जो हुआ उसके मद्देनजर हमने ऐसा किया है।
किसानों को बरगलाया गया है कि कृषि कानूनों से उनकी जमीन चली जाएगीः नरेंद्र तोमर
भारत सरकार कानूनों में किसी भी संशोधन के लिए तैयार है इसके मायने ये नहीं लगाए जाने चाहिए कि कृषि कानूनों में कोई गलती है। पूरे एक राज्य में लोग गलतफहमी का शिकार हैं। किसानों को इस बात के लिए बरगलाया गया है कि ये कानून आपकी जमीन ले जाएंगे।
किसान शनिवार को करेंगे चक्का जाम, हरियाणा सरकार सतर्क
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने छह फरवरी को देश भर में चक्का जाम करने का ऐलान किया था। किसानों के प्रस्तावित चक्का जाम से निपटने के लिए हरियाणा पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। हरियाणा एडीजीपी (कानून और व्यवस्था) ने पूरे प्रदेश के एसपी और कमिश्नरों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि गैर-परिचालन कर्तव्यों से अधिकतम बल को बाहर निकाला जाए और खुफिया नेटवर्क तैयार रहे। साथ ही बचाव के सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
लाल किला हिंसा में पुलिस ने 25 आरोपियों की पहचान की
गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को दिल्ली के लाल किले पर हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने 25 आरोपियों की पहचान कर ली है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 25 संदिग्ध आरोपियों की पहचान तस्वीरों के जरिए की है। 200 से अधिक वीडियो फुटेज देखने के बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से इन आरोपियों की पहचान की है।
पीएम मोदी की सरकार गांव, गरीब और किसान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गांव, गरीब और किसान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आने वाले कल में भी रहेगी। कई बार विपक्ष की तरफ से ये बात सामने आती है कि आप कहते हैं कि सब मोदी जी की सरकार ने किया है पिछली सरकारों ने तो कुछ भी नहीं किया। मैं इस मामले में ये कहना चाहता हूं कि इस प्रकार का आरोप लगाना उचित नहीं है।
चक्का जाम को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक
दिल्ली के पुलिस आयुक्त कल किसानों के साथ आंदोलन कर प्रस्तावित चक्का जाम को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।
Delhi Police Commissioner is holding a meeting with senior police officials over the proposed chakka jam by agitating farmers tomorrow.
— ANI (@ANI) February 5, 2021
जो लोग यहां नहीं आ पाए वो अपने-अपने जगहों पर कल चक्का जाम करेंगे
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जो लोग यहां नहीं आ पाए वो अपने-अपने जगहों पर कल चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। ये जाम दिल्ली में नहीं होगा।
दिल्ली-मेरठ, NH-9 और NH-24 के सभी छह लेन बंद
दिल्ली यातायात पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली और गाजियाबाद को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ेगा क्योंकि गाजीपुर-गाजियाबाद (यूपी गेट) सीमा पूरी तरह से बंद है। दिल्ली-मेरठ, NH-9 और NH-24 के सभी छह लेन भी बंद हैं।
देश में शनिवार को 12 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा चक्का जाम
किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि शनिवार को सभी राज्य और जिलों के हाइवे पर चक्का जाम किया जाएगा। दिल्ली में तो पहले से ही किसान बैठे हैं इसलिए यहां चक्का जाम वाली स्थिति नहीं होगी। देश की अन्य जगहों पर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम की स्थिति रहेगी। आज 10 बजे की बैठक में हम ये तय करेंगे कि किस तरह से शांतिपूर्ण ढंग से ये आंदोलन करना है और संयुक्त मोर्चा की तरफ से दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।
आंदोलन स्थल पर बिजली, पानी की सप्लाई शुरू की जाए
विपक्षी सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख मांग की है कि आंदोलन स्थल पर बिजली, पानी की सप्लाई शुरू की जाए। सरकार द्वारा जो भी कड़े कदम उठाए जा रहे हैं उन्हें रोका जाए।
किसान आंदोलन ‘अराजनीतिक’ रहा है और आगे भी रहेगाः संयुक्त किसान मोर्चा
किसानों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि आंदोलन अब तक ‘अराजनीतिक’ रहा है और ‘आगे भी रहेगा’ तथा किसी भी राजनीतिक दल के नेता को उसके मंच का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
फर्जी खबरों पर राजद्रोह का केस
दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर रैली से पहले फर्जी खबरें फैलाने वाले कुछ सोशल मीडिया अकाउंट व अन्य के खिलाफ राजद्रोह समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किये हैं। 26 जनवरी को या इससे पहले डिजिटल हमले से जुड़े दस्तावेज 'टूलकिट' को लेकर विवाद हुआ था। पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भी इसे शेयर किया था। ऐसे में एफआईआर में उनका नाम होने की चर्चा थी लेकिन एफआईआर में किसी को नामजद नहीं किया गया है।
गाजीपुर बॉर्डर पर हालात भारत-पाकिस्तान सीमा जैसे
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को 10 विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने गुरुवार को पत्र लिखकर कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर हालात भारत-पाकिस्तान सीमा जैसे हैं और किसानों की स्थिति जेल के कैदियों जैसी है। शिरोमणि अकाली दल, द्रमुक, एनसीपी और तृणमूल कांग्रेस समेत इन पार्टियों के 15 सांसद को गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने गए थे पर वह किसानों से नहीं मिल सके।
देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। सिंघु बॉर्डर पर 72वां और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन को आज 70वां दिन है।
Latest visuals from Ghazipur border (Delhi-Uttar Pradesh border) where farmers' protest against three agriculture laws enters 70th day. pic.twitter.com/pgmHhEOhwy
— ANI (@ANI) February 5, 2021