फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   kisaan andolan BKU leader Rakesh Tikait blamed the central government for the barricading at the UP gate

किसान आंदोलन: भाकियू नेता राकेश टिकैत ने यूपी गेट पर लगी बैरिकेडिंग के लिए केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Fri, 22 Oct 2021 05:18 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 22 Oct 2021 05:18 PM IST
सार

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ महीनों से यूपी गेट पर धरना दे रहे किसान नेताओं ने शुक्रवार को नारेबाजी भी की। राकेश टिकैत ने यहां लगी बैरिकेडिंग के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
kisaan andolan BKU leader Rakesh Tikait blamed the central government for the barricading at the UP gate
यूपी गेट पर बैरिकेडिंग पर लिखते राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ महीनों से यूपी गेट पर धरना दे रहे किसान नेताओं ने वहां लगी बैरीकेडिंग से अपना पल्ला झाड़ते हुए इसके लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। यहां आंदोलन स्थल पर आंदोलनरत किसानों ने शुक्रवार को नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अब अपना बयान पलटते हुए यहां लगी बैरिकेडिंग के लिए सीधे केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। इसके लिए उन्होंने बैरीकेडिंग पर बकायदा हरे रंग से 'बैरीकेडिंग की जिम्मेदार मोदी सरकार, मोदी सरकार रास्ते खोले' लिख भी दिया है। जहां से गुरुवार को टेंट हटाया गया, वहां बैरीकेड पर शुक्रवार को राकेश टिकैत ये नारे लिखते नजर आए।
विज्ञापन


यूपी गेट पर गुरुवार को गहमागहमी बढ़ गई। पता चला कि किसान अपने टेंट उखाड़ रहे है, इसको लेकर बहुत तेजी से खबरें वायरल होने लगीं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होने लगे। इसके बाद भाकियू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा गया कि ये अफवाहें फैलाई जा रही है। इन पर ध्यान न दें, किसानों का आंदोलन जारी है, खत्म नहीं हुआ है। किसान यूपी गेट पर डटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed