फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kidnapped youth freed from DLF Ankur Vihar in Ghaziabad, arrested 4

अगवा युवक गाजियाबाद में डीएलएफ अंकुर विहार से मुक्त, 4 दबोचे

Wed, 03 Feb 2021 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped youth freed from DLF Ankur Vihar in Ghaziabad, arrested 4
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में सिविल डिफेंस वॉलंटियर और इंजीनियर युवक ने साथियों संग एक युवक सादिक को अगवा कर लिया। उन्होंने उसके परिजनों से पांच लाख रुपये फिरौती मांगी। सादिक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से कुछ ही घंटों में सादिक को गाजियाबाद में डीएलएफ अंकुर विहार से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि इस मामले में गाजियाबाद के लोनी निवासी स्वप्निल (26), बागपत निवासी फरमान (22), लोनी निवासी विजय कुमार (25) और दिल्ली के रोहिणी निवासी अर्पित शर्मा (23) को गिरफ्तार किया गया है। स्वप्निल मैकेनिकल इंजीनियर है और फरमान सिविल डिफेंस वॉलंटियर। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल शेवरले क्रूज कार, चार मोबाइल, एक पिस्टल, दो कारतूस और नकदी बरामद हुई है। गिरोह का सरगना आकाश उर्फ सन्नी उर्फ हनी हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोमवार तड़के 3:30 बजे कार सवार बदमाशों ने दरियागंज सब्जी मंडी से सादिक को उस समय अगवा किया था, जब वह अपनी पत्नी के साथ कैब से आया था। करीब 5 बजे आरोपियों ने सादिक की पत्नी और उसके दोस्त सरफराज के मोबाइल पर कॉल कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। सादिक की पत्नी की शिकायत पर एसएचओ दरियांगज इंस्पेक्टर संजय कुमार, स्पेशल इंस्पेक्टर ललित आदि की टीम ने जांच शुरू की। कॉल करने वाला नंबर स्विच ऑफ मिला। इस बीच आरोपी सादिक के मोबाइल से ही कॉल कर लगातार रुपये मांगते रहे। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस से चंद ही घंटे बाद डीएलएफ, अंकुर विहार पहुंच गई और सादिक को सकुशल मुक्त करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पुलिस को पता चला कि सादिक एक होटल में नौकरी करता था। वर्ष 2019 में बदमाश हनी ने उससे रंगदारी मांगी। सादिक ने उसके खिलाफ नबी करीम थाने में जबरन वसूली का मामला दर्ज करा दिया। तभी से हनी सादिक से रंजिश मानता था और बदला लेनेे की फिराक में था। सोमवार तड़के हनी के कहने पर ही चारों ने सादिक को अगवा किया था। स्वप्निल लॉकडाउन से पूर्व कुवैत में इंजीनियर था। कोरोना की वजह से वह भारत लौटा था। यहां रोजगार न होने से वह आपराधिक गतिविधियों में लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed